featured देश

पाकिस्तान में भारतीय अफसरों के साथ बर्बरता, रॉड से पिटा और पिलाया गया गंदा पानी..

emraan 1 पाकिस्तान में भारतीय अफसरों के साथ बर्बरता, रॉड से पिटा और पिलाया गया गंदा पानी..

पाकिस्तान की नापक हरकतों को तो पूरी दुनिया जानती है। लेकिन एक बार फिर से पाक की दरिंदगी से भरी हुई तस्वीर के सामने आयी है। नापाक पाक की पुलिस ने भारतीय उच्चायोग के साथ बर्बरता की है।5 जून को हिरासत में लिए गए भारतीय उच्चायोग के दोनों कर्मियों ने बताया है कि उनके साथ पाकिस्तानी पुलिस ने अमानवीय व्यवहार किया। दोनों पीड़ितों के मुताबिक न सिर्फ उन्हें 12 घंटे तक हिरासत में रखा गया बल्कि इस दौरान लोहे की रॉड से उनकी पिटाई भी की गई।

india vs pakistan पाकिस्तान में भारतीय अफसरों के साथ बर्बरता, रॉड से पिटा और पिलाया गया गंदा पानी..
इसके अलावा जब इन दोनों ने पानी मांगा तो इन्हें गंदा पानी पीने के लिए भी मजबूर किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ही अधिकारियों के शरीर पर चोटों के काफी निशान मौजूद हैं।भारतीय उच्चायोग के ये दोनों कर्मी कल सुबह लापता हो गए थे और बाद में जानकारी मिली कि इन्हें पाकिस्तानी पुलिस ने कथित ‘हिट एंड रन’ केस में हिरासत में लिया है।

इन दोनों ने बताया कि इन्हें हथकड़ी लगाकर और आंखों पर पट्टी बांधकर ले जाया गया था। जहां पाकिस्ताीन की पुलिस ने भारतीयों के साथ बहुत बदसलूकी है। खबर के सामने आने के बाद भारतीयों में बेहद गुस्सा देखने को मिल रहा है। पाक की इस घटिया हरकत की हर तरफ चर्चा भी हा रही है।

Related posts

 कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कसा  रघुबर दास पर तंज, जाने क्या कहा

Rani Naqvi

Instagram ने लाॅन्च किए नए फीचर्स, जानें क्यों हैं ये खास

Aman Sharma

मन की बात में पीएम मोदी ने किया आपातकाल को याद, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

piyush shukla