featured देश

लॉकडाउन के बीच झारखंड से अच्छी खबर, आज से शुरू होगी हवाई सेवाएं

हवाई सेवाएं लॉकडाउन के बीच झारखंड से अच्छी खबर, आज से शुरू होगी हवाई सेवाएं

पूरे देश में जारी लॉकडाउन के बीच झारखंड में एक अच्छी खबर सामने आई है। 25 मई से राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विमान सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

रांची। पूरे देश में जारी लॉकडाउन के बीच झारखंड में एक अच्छी खबर सामने आई है। 25 मई से राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विमान सेवाएं शुरू हो जाएंगी। शुरुआत में फिलहाल कुछ सिमित राज्यों के लिए ही हवाई सेवा शुरू होगी। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से यात्री दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई व हैदराबाद जा पाएंगे. इसके लिए ऑनलाइन टिकट की बिक्री भी शुरू हो गई है। दूसरी ओर एयर इंडिया की समय सारिणी जारी होने के बाद स्‍लॉट नहीं मिलने पर बुकिंग बंद कर दी गई।

बता दें कि दिल्ली से रांची के लिए 150 और रांची से दिल्ली के लिए 50 यात्रियों ने टिकट बुक किया है। इसके बाद ऑनलाइन टिकट बुकिंग बंद कर दी गई। वहीं, अधिकारियों ने कहा कि एयरपोर्ट पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोशल डिस्टेंसिंग को सख्ती से पालन किया जाएगा। साथ ही स्क्रीनिंग और सेनेटाइजेशन का काम भी बड़े स्तर पर किया जाएगा. एयरपोर्ट पर प्रवेश करने से पहले यात्रियों की कड़ी जांच और स्क्रीनिंग होगी।

https://www.bharatkhabar.com/cbse-cyber-safety-handbook-warns-teenagers/

बस सेवा भी शुरू करने की हो रही है बात

बता दें कि लॉकडाउन से पहले बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 28 विमानों का उड़ान होता था। हालांकि, कुछ महीने पहले एयर एशिया ने कोलकाता-रांची-कोलकाता विमान का उड़ान बंद कर दिया था। इसके अलावा झारखंड में टैक्सी के तर्ज पर बस सेवा भी शुरू करने की बात हो रही है। इसके लिए सरकार अधिकारियों के साथ मंथन कर रही है। परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने शनिवार को कहा है कि लॉकडाउन की वर्तमान स्थिति को देखते हुए बस सेवा शुरू करने पर विचार हो रहा है।

झारखंड के कोडरमा में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या चार हो गई है। वहीं, झारखंड में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 350 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कोडरमा से 11, सिमडेगा में 4, पूर्वी सिंहभूम में 3 और रांची में कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं।

Related posts

कोरोना पर केंद्र सरकार की रिव्यू मीटिंग: पीएम मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

Neetu Rajbhar

कोरोना का इलाज करते करते शहीद हुए डाक्टरों के परिवार वालों ने मांगा अपना हक

sushil kumar

बिहार में कोरोना पॉजिटिव दूसरे मरीज की मौत, पटना के एम्स में था भर्ती

Rani Naqvi