featured देश यूपी राज्य

यूपी कांग्रेस का प्रवक्ता बनने के लिए देनी पड़ी परीक्षाएं, कई नेताओं के छूटे पसीने

PRIYNKA chturvedi यूपी कांग्रेस का प्रवक्ता बनने के लिए देनी पड़ी परीक्षाएं, कई नेताओं के छूटे पसीने

लखनऊ: राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस पूरी तरह बदली हुई नजर आ रही है। कांग्रेस का अलग अंदाज यूपी के कांग्रेस प्रवक्ता बनाने के लिए देखने को मिला। जहां यूपी का पार्टी प्रवक्ता बनने के लिए परीक्षाएं हुई।

परीक्षा में 14 सवाल पूछे गए

वहीं घंटे भर चली इस परीक्षा में टोटल 14 सवाल पूछे गए। पार्टी नेताओं के कुछ सवाल देख कर तो के छक्के छूट गए। कुछ नेताओं ने नक़ल की भी कोशिश की लेकिन बात बनी नहीं। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी इस परीक्षा के लिए ख़ास तौर से दिल्ली से लखनऊ आईं।

PRIYNKA chturvedi यूपी कांग्रेस का प्रवक्ता बनने के लिए देनी पड़ी परीक्षाएं, कई नेताओं के छूटे पसीने

दिल्ली से घोषित किया जाएगा रिजल्ट

अब रिज़ल्ट दिल्ली से जारी होगा, फिर यूपी कोटे से पार्टी के प्रवक्ताओं के नाम का एलान होगा। कुछ ही दिनों पहले प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने मीडिया कमेटी भंग कर दी थी। परीक्षा की तैयारी  ऐसी थी कि कोई परिंदा भी पर न मार सके।

राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी एक घंटे देर से पहुँची। तब तक कांग्रेस के क़रीब सौ नेता पार्टी ऑफ़िस के हॉल में इंतज़ार करते रहे। किसी को पता भी नहीं था कि प्रवक्ता बनने के लिए परीक्षा भी देनी पड़ सकती है। प्रियंका अपने साथ पेपर लेकर आई थीं। घंटे भर की परीक्षा में ही कई नेताओं ने पसीना छोड़ दिया। फिर सब एक दूसरे की कॉपी से नकल करने की कोशिश करने लगे। लेकिन प्रियंका चतुर्वेदी ने नकल करने से साफतौर पर मना कर दिया।

वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया,“हम पहले गुजरात और एमपी में ऐसा कर चुके हैं। राजस्थान में हमें परीक्षा लेनी थी। कुछ वजहों से टल गई तो हम यूपी चले आए.”

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता बनने के लिए पूछे गए सवाल

  1. यूपी में कितने मंडल और जिले और ब्लॉक हैं ?
  2. यूपी में लोकसभा की कितनी सीटें आरक्षित हैं ?
  3. यूपी में लोकसभा और विधानसभा की कितनी सीटें हैं ?

4. 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें मिली थीं ?

5.यूपी में एक लोकसभा में कितनी विधानसभा सीटें हैं ?

  1. किन लोकसभा सीट पर मानक से कम या ज़्यादा विधानसभा सीटें हैं ?
  2. मोदी सरकार की असफलता के मुख्य कारण क्या हैं ?
  3. योगी सरकार की असफलता के मुख्य कारण क्या हैं ?
  4. मनमोहन सरकार की उपलब्धियां क्या हैं ?
  5. प्रवक्ता का काम क्या है ?
  6. आप प्रवक्ता क्यों बनना चाहते हैं ?
  7. आज समाचार पत्रों में तीन प्रमुख खबरें क्या हैं? जिस पर आप बयान जारी कर सकते हैं.
  8. 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कितने प्रतिशत वोट मिले ?
  9. प्रमुख हिंदी, अंग्रेज़ी, उर्दू अख़बारों और चैनलों के नाम बतायें

Related posts

विप के दौरान राज्यसभा में अनुपस्थित सांसदों को अमित शाह ने लगाई फटकार

Rani Naqvi

रूस में फुटबॉल विश्वकप 28 दिन तक चलने वाले इवेंट में 11 शहर के 12 स्टेडियम में 64 मुकाबले शुरू होने वाले

Rani Naqvi

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कोविड नियंत्रण के लिए दी 25 लाख की आर्थिक मदद

Aditya Mishra