featured देश

झारखंड और कर्नाटक में महसूस किए गए भूकंम के झटके, तीव्रता 4.7 मापी गई

quake झारखंड और कर्नाटक में महसूस किए गए भूकंम के झटके, तीव्रता 4.7 मापी गई

कोरोना वायरस की संकट देश का पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है। वहीं देश में आए दिन भूकंम के झटके महसूस किए जा रहे हैं।

रांची। कोरोना वायरस की संकट देश का पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है। वहीं देश में आए दिन भूकंम के झटके महसूस किए जा रहे हैं। झारखंड में शुक्रवार को सुबह 9 बजकर 55 मिनच पर भूकंम के झटके महसूस किए गए हैं। झारखंड के जमशेदपुर में भूकंम की तीव्रता 4.7 रही। जबकि कर्नाटक के हम्पी में भूकंम की तीव्रता 4 मापी गई। फिलहाल दोनों जगहों से जानामल के नुकसाल के की कोई खबर नहीं आई है। इससे पहले लगातार दिल्ली एनसीआर में भूकंम के झटके महसूस किए गए।

बता दें कि नोएडा में 3 जून को भूकंम के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रती 3.2 मापी गई थी। नोएडा में 1 हफ्ते में 2 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले 29 मई को भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए।

https://www.bharatkhabar.com/how-to-celebrate-world-environment-day-between-eclipse-and-lockdown/

दिल्ली-एनसीआर में कब-कब महसूस किए गए भूकंप के झटके

3 जून, 2020- नोएडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है। रात 10 बजकर 42 मिनट पर झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र दक्षिण-पूर्व नोएडा में था।

29 मई, 2020- दिल्ली और इसे सटे कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई।

28 मई, 2020- 29 मई के एक दिन पहले भी दिल्ली में भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 2.5 थी. यानी 24 घंटे के अंदर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

15 मई, 2020- 15 मई को दिल्ली में भूकंप का झटका महसूस किया गया था। हालांकि, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता केवल 2.2 थी।

10 मई, 2020- 10 मई को दोपहर में करीब 1.45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 थी।

13 अप्रैल, 2020- 13 अप्रैल को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 थी। भूकंप का केंद्र दिल्ली ही था।

12 अप्रैल, 2020- रिक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन था। इसके बीच दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

20 दिसंबर, 2019- शाम 5 बजकर 9 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के काबुल में उत्तर-पूर्व में था।

19 नवंबर, 2019- दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र बिंदु भारत-नेपाल था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई।

24 सितंबर, 2019- दिल्ली-एनसीआर में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये झटके शाम करीब 4 बजकर 35 मिनट पर महसूस हुए। भूकंप के झटके काफी तेज थे। दिल्ली एनसीआर के साथ ही कश्मीर में तेज झटके महसूस हुए। पूरे उत्तर भारत में भूकंप को महसूस किया गया।

Related posts

दैनिक राशिफल: सितारों के अनुसार कैसे करें अपने दिन की शुरुआत

Aditya Mishra

हमलावरों ने गैंगेस्टर अशोक राठी को घर में घुसकर मारी गोली

Trinath Mishra

IPL 2023 PBKS vs GT: आज आमने-सामने होंगे पंजाब किंग्‍स और गुजरात टाइंटस, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

Rahul