featured देश

कोरोना वायरस से दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र में हालात बद से बदत्तर, देश में 2 लाख के करीब आंकड़ा

कोरोना वायरस.jpg ा कोरोना वायरस से दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र में हालात बद से बदत्तर, देश में 2 लाख के करीब आंकड़ा

महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और तमिलनाडु में बढ़ते मामलों के चलते संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। अब तक 1.98 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

नई दिल्ली। इस वक्त पूरे देश में कोरोना कहर मचाए हुए हैं। लेकिन सबसे ज्याद हालात महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और तमिलनाडु में खराब है। यहा मरीजोम की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। यहां अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 1.98 लाख के पार पहुंच गई है। लेकिन इसी बीच खुशी की खबर ये भी है कि यहां ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा भी ठीक ही है। इस वक्त देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 2 लाख के करीब पहुंच गई। जबकि 97,581 एक्टिव केस हैं। जहां ठीक होने वालों का आकंड़ा 95,526 है वहीं 5,598 लोगों की जान चली गई है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 70 हजार को पार कर चुका है। भारत कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित शीर्ष 10 देशों की लिस्ट में 7वें स्थान पर आ गया है।

कोरोना वायरस के मामले जितनी तेजी से पूरे देश में बढ़ रहे हैं उतनी ही तेजी से मामले महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में बढ़ रहे हैं। तमिलनाडु में 23 हजार से आधिक और दिल्ली में 20 हजार मामले हैं। तीनों राज्यों में मरीजों की संख्या मिलाकर 1.14 लाख हैं।

https://www.bharatkhabar.com/locusts-are-being-sold-in-pakistan-know-how-pakistan-is-doing-locusts-business/

इसी के चलते देश में अंतरराज्यीय परिवहन सेवाओं को बंद कर दिया गया है। इसकी जानकारी ,हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने दी। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य में बसों का संचालन जारी रहेगी। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि राज्य में लगभग दो हजार HRTC बसें चल रही हैं, और इसकी साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। मैं हर 15 दिनों में स्थिति की समीक्षा करूंगा।

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 8,171 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 204 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 1 लाख 98 हजार 706 हो गई है। इसमें से 97,581 एक्टिव केस हैं, अब तक 95,526 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि कुल 5,598 लोगों की जान जा चुकी है।

Related posts

विकास की नई उड़ान से बदलेगी कुशीनगर की पहचान, सीएम योगी रहेंगे कार्यक्रम में शामिल

Kalpana Chauhan

चीन में कोरोना वायरस ने मचाया कहर, मरने वालों की संख्या हुई 1523, 24 घंटे में तोड़ा 143 मरीजों ने दम

Rani Naqvi

मौलाना कलीम सिद्दीकी और उसके पांच अन्य साथियों के खिलाफ जबरन धर्मांतरण का मामला दर्ज

Rani Naqvi