राम जन्मभूमि पूजन का जायजा लेने सीएम योगी आज अयोध्या पहुंचे। सीएम योगी ने सभी तैयारियों को देखने के बाद ट्विट करके सभी देश वासियों को संदेश दिया। जिसमें लिखा था, अवधपुरी में श्री राम मंदिर की स्थापना हेतु दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज एवं पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज आजीवन समर्पित रहे। आज जबकि यह स्वप्न साकार हो रहा है तो हुतात्माद्वय को असीम संतोष की अनुभूति हो रही होगी।
#श्रीरामलला_विराजमान
अवधपुरी में श्री राम मंदिर की स्थापना हेतु दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज एवं पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज आजीवन समर्पित रहे।
आज जबकि यह स्वप्न साकार हो रहा है तो हुतात्माद्वय को असीम संतोष की अनुभूति हो रही होगी।#श्रीरामलला_विराजमान
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 3, 2020
सीएम योगी के इस ट्विट पर भक्तों के कमेंट आ रहे हैं। सभी को 5 अगस्त को राम जन्मभूमि पूजन का इंतजार है।सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंचे हैं, यहां पर सीएम ने तैयारियों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को परखा। सीएम योगी यहां मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते दिखे, उनसे जानकारी लेते हुए नज़र आए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान भूमि पूजन स्थल के अलावा हनुमानगढ़ी मंदिर का दौरा भी किया। दरअसल सीएम योगी रविवार को अयोध्या जाने वाले थे, लेकिन कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण के निधन के कारण उनका दौरा रद्द कर दिया गया था।
https://www.bharatkhabar.com/ram-mandir-bhumi-pujan-invitation-for-pm-modi/
आपको बता दें, अयोध्या में आज से ही पूजा पाठ शुरू हो जाएगा। जो कि, पूरे 5 दिनों तक चलेगा। इस दौरना अयोध्या दुल्हन की तरह सजी हुई है।