featured देश

विवादित स्थान से पीछे नहीं हटा चीन ?

india vs chaina विवादित स्थान से पीछे नहीं हटा चीन ?

भारत और चीन के बीच लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दोनों ही देशों को अधिकारियों की तरफ से ये कोशिश की जी रही है कि, बातचीत करके मामले को निबटाया जाए। लेकिन ऐसा होते हुए नहीं दिख रहा है। इस बीच खबर आयी है कि, विवादित जगह से चीन ने अपनी सेना को पीछे हटा दिया है।

chaina 2 विवादित स्थान से पीछे नहीं हटा चीन ?
इस मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच रविवार को बिल्कुल स्पष्ट और गंभीर बातचीत हुई जिसमें वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव खत्म करने की रूपरेखा तय की गई। उसके बाद सोमवार सुबह से चीन की पीपल्स लिब्रेशन आर्मी ने संघर्ष वाली कई जगहों से अपने सैनिकों को वापस बुलाना शुरू कर दिया। चीनी सैनिक गलवान घाटी और हॉट स्प्रिंग्स से पीछे हट चुके हैं जबकि गुरुवार और शुक्रवार तक गोगरा से भी सैनिकों के हटने की प्रक्रिया पूरी हो जाने की उम्मीद है।


लेकिन इस बीच खबर आयी है कि, चीन की सेना ने विवादित स्थान नहीं छोड़ा है। इस खुलासा बिजनेस स्टैंडर्ड के लेखक अजय शुक्ला ने ट्विट करते हुए किया।

https://www.bharatkhabar.com/petition-filed-for-death-in-encounter-of-vikas-dubeys-associates-in-the-sc/
उन्होंने लिखा कि, यह झूठ है कि चीन ने हॉट स्प्रिंग से पैर वापस खींच लिया हैं। वे वहां बने रहते हैं और 2 किमी के बफर ज़ोन बनाने के लिए 1 किमी पीछे खींचने से भी मना कर रहे हैं। उनके इस दावे में कितनी सच्चाई है। ये बात अभी खुलकर सामने नहीं आ सकी है। लेकिन अगर ये बात सच निकलती है। तो वाकई में स्थिति गंभीर है।

Related posts

14 दिसंबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें समय और प्रभाव

Hemant Jaiman

मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED ने ममता बनर्जी के भतीजे और उनकी पत्नी को किया तलब, 3 सितंबर को पेश होंगे अभिषेक बनर्जी

Saurabh

अरब सागर में हुआ भीषण हादसा, MiG-29K क्रेस होने से एक पायलट लापता

Trinath Mishra