featured दुनिया

भारत को बर्बाद करने का ख्वाब देख रहा चीन बाढ़ में डूबा भारी तबाही..

flood 3 भारत को बर्बाद करने का ख्वाब देख रहा चीन बाढ़ में डूबा भारी तबाही..

दुनिया को कोरोना की मुसीबत में फंसाकर पड़ोसी मुल्कों पर दबाब बनाने वाला चीन एक नई मुसीबत में फंस गया है। चीन में कोरोना के साथ अब बाढ़ ने भी दस्तक दे दी है। जिसकी वजह से चीन बुरी तरह से फंस गया है।दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिम चीन में आई बारिश, तूफान, बाढ़ और मिट्टी धंसने से लाखों लोगों को विस्थापित करना पड़ा है। हजारों घर डूब गए हैं। बहुत बड़ा इलाका पानी में डूबा हुआ है।

flood 2 1 भारत को बर्बाद करने का ख्वाब देख रहा चीन बाढ़ में डूबा भारी तबाही..
चीन की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चांगक्विंग में बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। भूस्खलन हो रहा है और मिट्टी धंस रही है। हालांकि पहाड़ी सड़कों पर आवागमन रोक दिया गया है पर चीन में लोगों को काफी ज्यादा नुकसान झेलना पड़ रहा है।चीन के चांगक्विंग, गुआंगसी, झुआंग, यांगशुओ, हुनान, गुईझोउ, क्वांगतोंग, फूच्येन और चच्यांग में 1300 से ज्यादा घर बाढ़ और मिट्टी धंसने से गिर गए हैं।

जिसकी वजह से काफी नुकसान हुआ है। शुरुआती अंदाजे के मुताबिक, 550 मिलियन यूएस डॉलर यानी 4161 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।बीते एक हफ्ते से दक्षिण चीन के कुछ राज्यों में भयंकर बारिश हो रही है। चीन के 8 राज्यों की 110 नदियों में पानी का स्तर चेतावनी के स्तर से ऊपर पहुंच चुका है। यही वजह है यहां इतनी ज्यादा बाढ़ आई है।

https://www.bharatkhabar.com/beela-rajesh-is-out-of-the-battle-of-covid-19/
और लोग अपनी जान तक नहीं बचा पा रहे हैं। चीन में बाढ़ की वजह से लगातार हातत बिगड़ते जा रहे हैं। चीन से आ रहीं तस्वीरों मे आप चीन की बर्बादी देख सकते हैं। क्योंकि जहां एक तरफ चीन के सामने कोरोना जैसी मुसीबत खड़ी है तो वहीं दूसरी तरफ बाढ़ है। जिसकी वजह से चीन बुरी तरह से घिर चुका है।

Related posts

विप्रो का कैपको पर अधिग्रहण, लंदन स्थित कंपनी कैपको को 145 करोड़ डॉलर में ख़रीदा

Aman Sharma

सना को फैंस ने भेजा अपना प्यार, ‘Keep Shining Shehnaaz’ ट्विटर पर ट्रेंडिंग

Hemant Jaiman

अयोध्या के 75 गांवों में ध्वजारोहण करेंगे अभाविप के कार्यकर्ता

Shailendra Singh