राजस्थान

मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ ही नाराजों को मनाएंगी वसुंधरा राजे

650f68fa 2088 4342 a288 5d1d68e2ad10 मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ ही नाराजों को मनाएंगी वसुंधरा राजे

नई दिल्ली। राजस्थान चुनाव की तैयारियों जोरों पर हैं और इसी को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से मंत्रिमंडल मे ंफेरबदल को लेकर सरगर्मिया भी और तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से शनिवार को लगातार दूसरें दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संभावित फेरबदल को लेकर विचार-विमर्श किया था

फेरबदल करने से पहले वसुंधरा राजे शुक्रवार शाम संघ कार्यालय गई थी उन्होंने वहां संघ के क्षेत्रीय प्रचारक दुर्गादास के साथ एक घंटे तक चर्चा की थी। इस दौरान संभावित फेरबदल के दौरान मंत्रिमंडल से हटाए जाने वाले मंत्रियों और नए चेहरों को शामिल करने को लेकर विचार-विमर्श किया। वसुंधरा राजे ने संघ के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी.सतीश के साथ भी संभावित फेरबदल को लेकर चर्चा की।

650f68fa 2088 4342 a288 5d1d68e2ad10 मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ ही नाराजों को मनाएंगी वसुंधरा राजे

मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से राजभवन से राज्यपाल कल्याण सिंह के कार्यक्रम की जानकारी दी गई जिसमें बताया गया कि राज्यपाल रविवार शाम को लखनऊ से जयपुर लौटेंगे। राज्यपाल के जयपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उनसे खासतौर पर मिल सकती हैं।

आपको बता दे कि संघ पदाधिकारियों  मुख्यमंत्री से नाराज चल रहे हैं जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायकों एवं नेताओं से मनाने के लिए भी कहा गया हैं। बता दे कि मंत्रियों के फेरबदल को लेकर पार्टी में कसरत चल रही हैं और अधिकारी सीएम से नाराज हैं जिसको मनाने पर मुख्यमंत्री खासी कोशिश कर रही हैं।

वहीं मंत्रियों की ओर से कहा गया हैं कि अधिकारी हमारे आदेश नहीं मानते उनका कहना था कि कई बार तो अधिकारी बैठकों में भी शामिल नहीं होते हैं। साथ ही उनकी ओर से कहा गया कि हमें काम करने के लिए कभी खुली छूट नहीं मिली।

 

Related posts

शिव क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक कौओं की मौत, बर्ड फ्लू होने की आशंका

Shagun Kochhar

रेप पीड़िता ने लिखा पीएम को खत, आत्महत्या की मांगी इजाजत

Vijay Shrer

गहलोत सरकार ने स्थानीय निकाय चुनाव में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की खत्म

mahesh yadav