featured देश

देश में कोरोना का डर, शव को शमशान पहुंचाने के लिए नहीं दिया किसी को कंधा, ठेले का लेना पड़ा सहारा

karnatka देश में कोरोना का डर, शव को शमशान पहुंचाने के लिए नहीं दिया किसी को कंधा, ठेले का लेना पड़ा सहारा

देश कोरोना को लेकर ऐसी दहशत फैली हुई है कि लोग किसी के दाह संस्कार में शामिल होने से डर लग रहे हैं।

बेंगलुरू। देश कोरोना को लेकर ऐसी दहशत फैली हुई है कि लोग किसी के दाह संस्कार में शामिल होने से डर लग रहे हैं। इसी बीच कर्नाटक से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कर्नाटक के अथानी तालुका में एक व्यक्ति की मौत हो गई लेकिन उसको कंधा देने के लिए को भी आगे नहीं आया। परिवार के सदस्यों को उसके शव को शमशान ले जाने के लिए ठेले का सहारा लेना पड़े। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लोगों ने उसके शव को इसलिए कांधा नहीं दिया क्योंकि उनको शक था कि व्यक्ति की मौत कोरोना के कारण हुई है।

बता दें कि कर्नाटक में कोरोना पर रोक लगने का कोई रास्ता नहीं दिखाई दे रहा है। कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में चौंकाने वाले 4,537 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 59,652 हो गई है। अब तक राज्य में 1,240 मरीजों की मौत हो गई है। यही नहीं तमिलनाडु में  4,807 नए केस सामने आए है। दिसके बाद 1,65,714 मरीजों की संख्या हो गई है। वहीं 3 हजार मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 1 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 2,403 लोगों की अब तक जान भी जा चुकी है।

https://www.bharatkhabar.com/home-ministry-sought-report-from-chief-secretary-in-rajasthan-phone-tapping-case/

वहीं अगर देश में कोरोन के मरीजों की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में चौंकाने वाले 34,884 नए मामले सामने आए है। कोरोना के कारण देश में अभी भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। क्योंक् देश में कोरोना के मरीज दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। देश में 671 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 10,38,716 हो गई है जबकि मृतकों का आंकड़ा 26,273 पर पहुंच गया है।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक 6,53,750 अब तक पूरी तरह से ठीक हुए हैं। देश में सक्रिय मामले अब 3,58,692 रह गए हैं। शनिवार को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 144, कर्नाटक में 93, तमिलनाडु में 88, आंध्र प्रदेश में 52, दिल्ली में 26, उत्तर प्रदेश में 24, गुजरात में 19, हरियाणा में 17, पंजाब में सात, ओडिशा और पुडुचेरी में तीन-तीन और केरल में दो मौतें हुईं।

Related posts

यूपी में गणतंत्र दिवस की धूम, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र

Neetu Rajbhar

उत्तराखंड के समेत बीजेपी-कांग्रेस के कई नेताओं ने दी शहीदो को श्रद्धांजलि

Rani Naqvi

जीएसटी की मार से नहीं बच सके सोने की लंका के दशानन रावण

Rani Naqvi