featured Breaking News देश साइन्स-टेक्नोलॉजी

आज लाॅन्च हुआ FAU-G गेम, अक्षय कुमार ने वीडियो जारी कर लिखी ये बात

WhatsApp Image 2021 01 26 at 12.36.59 PM आज लाॅन्च हुआ FAU-G गेम, अक्षय कुमार ने वीडियो जारी कर लिखी ये बात

नई दिल्ली। जैसा कि सभी जानते हैं चीन के साथ सीमा पर तनातनी के बीच भारत सरकार के चीन के सभी प्रोडेक्ट को बैन कर दिया था। जिसके चलते सोशल मीडिया ऐप और गेम को पर भी पाबंदी लगा दी थी। जिसमें चर्चित गेम मोबाइल पब्जी गेम को भी बैन कर दिया गया था। जिसके बाद गेम की चाह रखने वालों को पब्जी की याद सताने लगी। जिसके चलते बाॅलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने FAU-G गेम लाॅन्च करने की बात कही थी। जिसके चलते आज FAU-G गेम का इंतजार खत्म हो गया। आज गणतंत्र दिवस के मौके पर FAU-G गेम को लाॅन्च कर दिया गया है। जिसके चलते अभिनेता अक्षय कुमार ने देसी पबजी कहे जा रहे FAU-G गेम का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा दुश्मन का सामना करो, अपने देश के लिए लड़ो। हमारे ध्वज की रक्षा करो।

इस वीडियो में किया गया गलवान घाटी का जिक्र-

बता दें कि इस मोबाइल गेम को nCore गेमिंग नाम की एक भारतीय कंपनी ने तैयार किया है और इसे अक्षय कुमार प्रोमोट कर रहे हैं। अब इस गेम को गूगल प्ले पर डाउनलोड किया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि FAU-G गेम का साइज 460 MB का है। अभी के लिए ये सिर्फ एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में खेला जा सकेगा, लेकिन बाद में इसे आईफोन के लिए भी लाया जा सकता है। इस वीडियो में गलवान घाटी का जिक्र किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि गलवान घाटी में देश का झंडा गायब हो जाता है। जिसके बाद जवानों की दुश्मनों से झड़प हो जाती है। भूस्खलन से गिरी चट्टानों की वजह से कई जवान घायल हो जाते हैं। इसमें एक लेफ्टीनेंट के शरीर पर गंभीर चोटें आती हैं। इसमें एक जवान कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि भारतीय सेना बिना लड़े कभी हार नहीं मानती और भारतीय फौजी कभी पीछे नहीं हटता। आखिर में वीडियो में सुना जा सकता है। बहादुरी, भाईचारे और भारत के लिए FAU-G।

अक्षय कुमार ने वीडियो के कैप्शन में ये लिखा-

इसके साथ ही अक्षय कुमार ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि दुश्मन का सामना करो, अपने देश के लिए लड़ो, हमारे ध्वज की रक्षा करो। भारत का सबसे एंटीसिपेटेड एक्शन गेम Fearless and United Guards FAU-G। आज ही अपना मिशन शुरू करें।

 

Related posts

इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के 3 मैचों के लिए भारतीय टीम का एलान

mahesh yadav

इस बार योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम उत्तराखंड में होना हमारा सौभाग्य: त्रिवेंद्र सिंह रावत

mohini kushwaha

मुंबई में मोहन भागवत से मिले अमित शाह, राम मंदिर मुद्दे पर हुई चर्चा

mahesh yadav