देश

पिता ने की हैवानियत की सारी हदें पार, जानिए ढेड साल की बच्ची के साथ क्या किया

delhi crime

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में अपराध के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब तक दिल्ली में जितने भी मामले सामने आए हैं उनमें से ज्यादातर मामले रिश्तों को तार-तार कर देने वाले हैं। ऐसा ही एक और मामला दक्षिण दिल्ली के जामिया नगर से सामने आया है जहां एक बेरहम पिता ने अपनी दूधमुंही ढेड साल की बच्ची को जमान पर पटक-पटक कर मार डाला जब इतने पर भी उसका मन नहीं भरा तो उसने ब्च्ची के शव को यमुना नदी में फैंक दिया। पुलिस का तकहना है कि रशीद ने बच्ची को सिर्फ इस लिए मार डाला कि वो एक लड़की थी। साथ दूसरी वजह ये भी सामने आई कि बच्ची हमेशा बीमार रहती थी। पुलिस ने घटना के 56 घंटे बाद बच्ची के शव को यमुना से निकाल लिया।

delhi crime
delhi crime

बता दें कि आरोपी का नाम राशिद जमाल(40) बताया जा रहा है, जो शाहीन बाग के शर्मा विहार इलाके में रहता था। 19 सितंबर की रात शराब के नशे में उसने पहले तो पत्नी मोफिदा बेगम के साथ लड़ाई की उसके बाद अपनी डेढ़ साल की सोती हुई बेटी रेशमा खातून को उठा कर कई दफे पटक डाला। बीवी कुछ समझने के बाद उसे रोक पाती इसके पहले ही आरोपी खून से लथपथ बेटी को अपने साथ लेकर घर से भाग गया और यमुना में फेंक दिया। जिसके बाद आरोपी की पत्नी मोफिदा बेगम ने पुलिस को 100 नंबर पर कॉल कर जानकारी दी।

वहीं फायर ब्रिगेड की मदद लेते हुए आसपास के नालों और यमुना में बच्ची की तलाश शुरू करने के बाद शव गोताखोरों को यमुना के जाल में अटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को यमुना में एक जगह लगाए गए जाल में अटका हुआ पाया। इस आरोप में मृतक बच्ची की मां और आरोपी की पत्नी की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related posts

फडणवीस सरकार भी महाराष्ट्र के किसानों का माफ करें कर्जः शिवसेना

Rahul srivastava

TRAI प्रमुख राम सेवक शर्मा का कार्यकाल दो साल के लिए बढा

rituraj

नोटबंदी के चलते सदानंद को अस्पताल में झेलनी पड़ी भारी मुसीबत

Rahul srivastava