featured यूपी

इस्लाम अपनाने के बाद पत्नी पर धर्मांतरण का बना रहा था दबाव, पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG 20210627 WA0003 इस्लाम अपनाने के बाद पत्नी पर धर्मांतरण का बना रहा था दबाव, पुलिस ने किया गिरफ्तार

फतेहपुर: जिले की रहने वाली पूनम देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति इस्लाम धर्म स्वीकार करने के बाद उन्हें और पूरे घर को धर्म बदलने के लिए दबाव बनाता है। मामले पर रविवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खखरेरू थाना क्षेत्र के पुरमई गांव में धर्म परिवर्तन का दबाव देने का मामला सामने आया है। यहां पर रहने वाली पूनम ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसका पति विजय सोनकर पुत्र जगमोहन सोनकर दिल्ली में ट्रक चलाता है। वहीं पर उसने दो साल पहले इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद वह घर आकर उसे और अपने पिता जगमोहन, मां रानी देवी, बहन जानकी देवी को मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाता है। मना करने पर वह सबको मरता-पीटता और तरह तरह से प्रताड़ित करता है।

पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विजय सोनकर को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि दिल्ली में रामपुर का रहने वाला सलीम उसका दोस्त है। वह भी ट्रक चलता है। उसके संपर्क में आने के बाद वह उसे इस्लाम धर्म के बारे बताता था। जिससे प्रभावित हो कर उसने दिल्ली में ही इस्लाम धर्म अपना लिया। इसके बाद वह अपने परिवार को इस्लाम धर्म में लाने के लिए दबाव बनाने लगा था। इसी सिलसिले में वह बीते दिनों दिल्ली से अपने गांव आया था। पुलिस ने आरोपी के पास से हिंदी में लिखी कुरान, लकड़ी का स्टैंड और मुसलमानी टोपी बरामद की है।

Related posts

CBSE 12वीं की परीक्षा रद्द, पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला

pratiyush chaubey

बुलंदशहर हिंसाः पुलिस की गिरफ्त में 4 आरोपी, चिपकाए गए कुर्की के पोस्टर

Ankit Tripathi

कांग्रेस ने जारी की बुकलेट ‘खेती का खून’, राहुल बोले- गुलाम होने पर मानोगे मेरी बात

Aman Sharma