featured यूपी

फतेहपुर: जब दलदल में उतरकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, जानिए पूरा मामला

फतेहपुर: जब दलदल में उतरकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, जानिए पूरा मामला

फतेहपुर: जिले की कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने दलदल में घुसकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।  दरअसल, गुरुवार को हुसैनगंज में भारी संख्या में पहुंचे कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए खूब सियासी बाण चलाए। बता दें कि यह प्रदर्शन उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी शिवकांत तिवारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कांग्रेसियों ने पिछले कई सालों से सड़क निर्माण न होने का आरोप लगाया।

दलदल में बदली सड़क

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी शिवकांत तिवारी के नेतृत्व में हुसैनगंज विधान सभा में डलमऊ पुल से पहले भखुहा चौराहा से रामपुर तक जाने वाली देवनानार पक्की सड़क को लेकर प्रदर्शन किया। दरअसल यह सड़क पिछले पांच-छह साल से ध्वस्त है। देवनानार से लोधौरा के बीच सड़क की जगह दलदल में तब्दील हो गई। जिससे आम जनमानस को आने-जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बदहाली की स्थिति यह है कि लोग पैदल भी नहीं निकल सकते। ऐस में प्रतिदिन लोग हादसे का शिकार होते हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार जन प्रतिनिधियों से अपनी आवाज उठाई लेकिन कोई निष्कर्ष नही निकला।

राजधानी तक आवाज़ उठाने की चेतावनी

कुछ लोगों ने प्रशासन को भी अवगत कराया लेकिन आज भी जस के तस हालात बने हैं। शिवकांत तिवारी ने कहा, जब तक सड़क का निर्माण नही होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसकी लड़ाई हम जनपद से लेकर राजधानी तक लड़ेंगे। आंदोलन में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष राजीव लोचन निषाद, उदित अवस्थी, विकास मिश्र, अभिषेक कश्यप, आकाश निषाद, अनिल चौधरी यादव, नोखे सिंह, राम खेलावन निषाद, धनराज लोधी, पूती यादव, इंद्रजीत, मलखान, छत्रपाल, विष्णु, शानू, राजकली, शकुन्तला, आसाराम इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Related posts

संत कबीर नगर में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Shailendra Singh

 गोमूत्र से कैंसर की दवा तैयार की जा रही: राज्य मंत्री अश्विनी कुमार

Rani Naqvi

Aaj Ka Panchang में जानें नक्षत्र व राहुकाल की दशा

Aditya Gupta