Breaking News यूपी

यमुना एक्सप्रेस वे पर शुरु हुआ फास्टैग ट्रॉयल, दो लेन से होगी शुरुआत

यमुना एक्सप्रेस वे पर शुरु हुआ फास्टैग ट्रॉयल, दो लेन से होगी शुरुआत

गौतमबुद्ध नगर: टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल वसूलने की प्रक्रिया में तब्दीली करके फास्टैग का इस्तेमाल लगभग सभी जगहों पर शुरु हो गया है। यमुना एक्सप्रेस वे पर इसे शुरु करने का दबाव बनाया जा रहा था। इसी के चलते मंगलवार से यहां ट्रॉयल के तौर पर यह सुविधा शुरु की जा रही है।

तीनों टोल पर होगा फास्टैग ट्रॉयल

यमुना एक्सप्रेस वे पर तीन टोल प्लाजा, जिनमें मथुरा, आगरा और जेवर शामिल हैं, यहां फास्टैग का ट्रॉयल किया जा रहा है। इसकी निगरानी करने के लिए एक्सप्रेस वे का निर्माण करने वाली कंपनी और फास्टैग के प्रतिनिधि तैनात किए गए हैं। अभी फास्टैग को ट्रायल के तौर पर संचालित किया जा रहा है। परिणाम सकारात्मक आने पर इसे लागू कर दिया जाएगा।

दो-दो लेन में हो रहा ट्रॉयल

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बहुत पहले ही टोल प्लाजा पर फास्टैग को अनिवार्य कर चुका है, यमुना एक्सप्रेस वे पर कुछ तकनीकी कारणों से यह शुरु नहीं हो पाया था। जिसे अब बेहतर तरीके से लागू करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत अप और डाउन दोनों साइड दो-दो लेन में फास्टैग का ट्रॉयल किया जा रहा है।

इस सुविधा के कई चलते वाहनों को देर तक लाइन में इंतजार नहीं करना पड़ता है। इसके साथ ही ऑनलाइन पेमेंट हो जाने पर समय की भी काफी बचत होती है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पहले ही यह सुविधा शुरु कर दी गई है। ट्रॉयल सफल हो जाने पर यमुना एक्सप्रेस वे पर भी टोल प्लाजा पर लगने वाला समय कम हो जाएगा।

Related posts

पीएम मोदी के ओडिशा दौरे के खिलाफ नक्सलियों ने स्टेशन पर किया धमाका

shipra saxena

‘बस कर पगली’ गाने ने मचाया तहलका, खेसारी के साथ हिट हो रही है मेघा शाह की जोड़ी

Shailendra Singh

Exclusive: संजय निषाद बोले- 2022 होगा भाजपा से…

Shailendra Singh