featured राज्य

किसानों ने सांसद सुनीता दुग्गल के आवास पर दिया धरना, CRPF और पुलिस कर्मियों से हुई धक्का-मुक्की

05 06 2021 sirprotest 21710204 किसानों ने सांसद सुनीता दुग्गल के आवास पर दिया धरना, CRPF और पुलिस कर्मियों से हुई धक्का-मुक्की

हरियाणा के झज्जर में भारतीय किसान यूनियन चंढूनी ने सांसद सुनीता दुग्गल के आवास के समक्ष धरना दिया। हुडा क्षेत्र में महिला थाना के पास किसान एकत्रित हुए और रोष मार्च निकालते हुए सांसद आवास तक पहुंचे। यहां पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए बैरीगेट लगा रखे थे। एसडीएम जयवीर यादव, डीएसपी कुलदीप सहित सीआरपीएफ के जवान व पुलिस कर्मी मौके पर तैनात थे। बैरीगेट के समक्ष प्रथम पंक्ति में महिला कर्मियों को तैनात किया गया था। किसान रोष जाहिर करते हुए बैरीगेट के पास पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया।

15 17 073889842sirsa 1 किसानों ने सांसद सुनीता दुग्गल के आवास पर दिया धरना, CRPF और पुलिस कर्मियों से हुई धक्का-मुक्की

वहीं इसके बाद प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वे नहीं माने। रोषित किसानों ने महिला पुलिस कर्मियों को धकेलते हुए बैरीगेट हटा दिए और सांसद आवास के समक्ष धरना शुरू कर दिया। इस दौरान सीआरपीएफ जवानों व पुलिस कर्मियों से किसानों की धक्का-मुक्की भी हुई। गौरतलब है कि भारतीय किसान यूनियन चंढूनी ने सांसद व मंत्रियों के आवास की घोषणा की हुई थी। इसी कड़ी ने आज सिरसा में संगठन से जुड़े किसानों ने सांसद आवास के समक्ष धरना दिया। किसान नेता हरविन्द्र सिंह व रोशन सुचान ने मीडिया को बताया कि संयुक्त मोर्चा के काॅल के अनुसार आज का रोष प्रदर्शन किया गया है।

838711 tanwar किसानों ने सांसद सुनीता दुग्गल के आवास पर दिया धरना, CRPF और पुलिस कर्मियों से हुई धक्का-मुक्की

बता दें कि पुलिस कर्मियों ने किसानों के साथ दुव्र्यवहार किया है और उनकी पगड़ी उछाली है। सरकार के इशारे पर प्रशासन काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने पहुंचे थे। पुलिस कर्मियों ने ज्यादती की है। संयुक्त मोर्चा के आगामी फैसले तक धरना यहीं जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने शीघ्र ही धान की खरीद शुरू नहीं करवाई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। भाजपा व समर्थित पार्टियों को ऐलनाबाद उपचुनाव में भी प्रचार करने से रोका जाएगा।

Related posts

आज ही है महाष्टमी और महानवमी की पूजा, जानें कैसे करें कन्या पूजन

Trinath Mishra

भारत रत्न राजीव गांधी की 74वीं जयंती पर अल्मोड़ा कांग्रेस कार्यालय में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

mahesh yadav

अफगानिस्तान में महिलाओं की हुंकार, तालिबान का किया प्रतिकार

Saurabh