featured Breaking News देश

किसान आंदोलन: गाजीपुर बाॅर्डर पर किसानों की रिहर्सल, अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

WhatsApp Image 2021 01 25 at 12.16.23 PM किसान आंदोलन: गाजीपुर बाॅर्डर पर किसानों की रिहर्सल, अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली। 26 जनवरी को किसानों को टैक्टर रैली निकाले की परमीशन मिल गई है। इसी बीच दिल्ली पुलिस के साथ साथ यूपी पुलिस के लिए भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना एक चुनौती होगी। आपको बतादें कि सोमवार को किसानों ने अपनी टैक्टर रैली के लिए रिहर्सल शुरु कर दी है। टैक्टर रैली के लिए व्यापक तैयारियां चालू हैं। सैंकड़ों की संख्या में किसान परेड की तैयारियों में जुटे हैं। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेता सुखविंदर सिंह सभरा ने कहा, शर्तों के साथ रैली निकालने की बात को हम नामंजूर करते हैं। सुबह 10 बजे हमारी पुलिस के साथ बैठक है उसमें तय किया जाएगा कि कौन से रूट पर रैली निकालनी है और कितने बजे रैली निकालनी है। 12 बजे रैली निकालने का कोई तुक नहीं बनता है।

 

अखिलेश यादव ने साधा निशाना-

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, किसानों की गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड रोकने के लिए ट्रैक्टरों को पंपों पर डीजल न दिए जाने के निर्देश की खबर मिली है। भाजपा, किसान के खिलाफ निम्न कोटि का षडयंत्र कर रही है। कहीं किसान डीजल बंदी का जवाब, भाजपाइयों की नाकाबंदी से देने लगे तो क्या होगा।

 

मुम्बई तक हंगामा-

किसान आंदोलन की लहर दिल्ली से मुंबई पहुंच गई है। कृषि कानूनों के खिलाफ मुंबई के आजाद मैदान में सैकड़ों की संख्या में किसान जमा हो गए हैं। एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उद्धव सरकार के मंत्री सुबह 11 बजे किसानों को संबोधित करेंगे।

कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए महाराष्ट्र के अलग.अलग हिस्सों से किसान मुंबई के आजाद मैदान में जमा हो गए हैं। एक प्रदर्शनकारी ने बताया, जब तक कानून वापस नहीं होंगे किसानों का आंदोलन नहीं रूकेगा। हम आज रैली करने के बाद राज्यपाल को ज्ञापन देने जाएंगे।

Related posts

तेलंगाना: सिकंद्राबाद में इलेक्ट्रिक बाइक को चार्ज करते लगी आग, 8 लोगों की मौत

Rahul

यूपी: लखनऊ में पहली बार महिलाओं ने पढ़ी नमाज

bharatkhabar

ट्रेन को निशाना बनाने की IS की कोशिश हुई नाकाम

Rahul srivastava