Breaking News featured देश

कृषि कानून के विरोध में दिल्ली पहुंचे किसान, धरना प्रदर्शन में दिया ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ का नारा

70947563 9f8a 4bcd a9dd 88d2ec860566 कृषि कानून के विरोध में दिल्ली पहुंचे किसान, धरना प्रदर्शन में दिया ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ का नारा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून को लेकर देश के किसानों में आ​क्रोश फैल चुका है। देश की राजधानी दिल्ली में कृषि कानून के विरोध में लगभग 30 किसान संगठन दिल्ली में धरना प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। सरकार द्वारा किसी न किसी विषय को लेकर कानून के पास कर दिया जाता है। लेकिन उसकी सीधी मार किसान को झेलनी पड़ती है। किसान विरोधी कानूनो के चलते देश के किसान को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और इनका फायदा सीधा कारोबारियों और सेठों को होता है। कृषि कानून को लेकर देशभर से किसानों द्वारा बुलाए गए प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। दिल्ली से लगने वाले सभी बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर भी दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ वज्र वाहन और वाटर कैनन की भी तैनाती की गई।

दिल्ली डिस्ट्रिक्ट के लिए 12 कंपनी फ़ोर्स बाहर से बुलाई गई-

बता दें कि दिल्ली पुलिस के मुताबिक, किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उन्होंने पूरी तैयारी कर ली है। नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट के लिए 12 कंपनी फ़ोर्स बाहर से बुलाई गई हैं, जिनमे सीआरपीएफ और आरएएफ के जवान है। इतना ही नहीं करीब 1200 दिल्ली पुलिस कर्मी भी नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट मे तैनात किये गए हैं। जिनमें दूसरी डिस्ट्रिक्ट के पुलिसकर्मी भी हैं। कुल मिलाकर नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट और आसपास करीब 2500 पुलिसकर्मि तैनात हैं। जिनमें परमिल्ट्री फ़ोर्स भी शामिल हैं। इतना ही नही सभी बॉर्डर को भी सील किया गया है। प्रोपर चेकिंग के बाद ही गाड़ियों को दिल्ली में अंदर आने दिया जा रहा है। केंद्र द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा कर दी गई है और ड्रोन के जरिए नजर रखी जा रही है। हरियाणा में भी कई जगह पुलिस ने मुस्तैदी बढ़ाई है और किसानों को रोकने का इंतजाम किया है. इसके अलावा बंगाल समेत अन्य हिस्सों में आज गुरुवार को ट्रेड यूनियन की ओर से भी प्रदर्शन किया जा रहा है।

दिल्ली के अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी धरना प्रदर्शन-

किसानों के प्रदर्शन के कारण बड़ी भीड़ जुटने का अनुमान है और कोरोना का खतरा भी है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो ने अपनी सर्विस में कुछ बदलाव कर दिया है। आज दोपहर दो बजे तक दिल्ली से गुरुग्राम, नोएडा की सर्विस नहीं चलेगी। इसके अलावा भी कुछ रूट पर मेट्रो बंद है, जिसकी जानकारी दी गई है। पंजाब के करीब 30 किसान संगठनों ने आज दिल्ली में महाधरने की बात कही है। हरियाणा, पंजाब बॉर्डर से बुधवार को ही किसानों ने दिल्ली कूच किया था। किसानों का कहना है कि वो केंद्र द्वारा लाए गए कानूनों के खिलाफ हैं, हम एक महीने के राशन के साथ आए हैं। किसानों ने अपने प्रदर्शन में नारा दिया है, ‘घेरा डालो, डेरा डालो’। दिल्ली के अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी किसानों को समर्थन मिल रहा है। गुरुवार को बंगाल में करीब 21 किसान संगठन प्रदर्शन करेंगे और किसानों की मांगों का समर्थन करेंगे।

Related posts

एस जयशंकर बोले, अमेरिका-भारत करेगा व्यावसायिक गतिविधियों को दुरुस्त

Trinath Mishra

पढ़िए आरुषि हत्याकांड की पूरी केस हिस्टरी….

Breaking News

पाक का झूठ बेनकाब, बलूच नेता बोले जाधव का आईएसआई ने अपहरण करवाया

Breaking News