Breaking News featured देश

किसान आंदोलनः हरियाणा में किसानों की महापंचायत आज, मंच से हुंकार भरेंगे टिकैत

WhatsApp Image 2021 02 03 at 11.06.09 AM किसान आंदोलनः हरियाणा में किसानों की महापंचायत आज, मंच से हुंकार भरेंगे टिकैत

नई दिल्ली। जैसा कि सभी जानते हैं देश कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में किसान आंदोलन को दो महीने से ज्यादा हो चुके हैं। किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के चारों ओर डेरा डाले हुए बैठे हैं। इसके साथ ही किसानों द्वारा महापंचायत की जा रही है। जिसमें किसानों को अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया जा रहा है। जिसके चलते कृषि कानूनों के विरोध में आज हरियाणा के जिंद में किसानों की महापंचायत है, जहां आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। जिसके चलते इस महापंचायत में राकेश टिकैत भी पहुंचेगे। जिसके चलते राकेश टिकैत ने बागपत के रास्ते जिंद निकल रहे हैं। इसके साथ ही राकेश टिकैत ने किसानों ने जींद पहुंचने का आह्वान किया है।

महापंचायत में कई खाप के नेता होंगे शामिल-

बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन को दो महीने से ज्यादा हो चुके हैं। इसके साथ ही किसान संगठनों और सरकार के बीच 11 दौर की वार्ता होने पर भी कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है। जिसके चलते किसान आंदोलन दिनों दिन उग्र होता जा रहा है। गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के बाद आंदोलन और तेज रफ्तार पकड़ ली। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के समर्थन में बुधवार को हरियाणा के जींद जिले में किसानों की महापंचायत में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि किसान आंदोलन को और धार देने के लिए महापंचायत के मंच से राकेश टिकैत हुंकार भरेंगे और आगे की रणनीति का ऐलान करेंगे। सर्वजातीय कंडेला खाप के प्रमुख टेकराम कंडेला ने बताया कि कार्यक्रम के लिए जींद के कंडेला गांव में पर्याप्त व्यवस्था की गई है। टिकैत के अलावा कई खाप नेता भी इसमें शामिल होंगे। इसके साथ ही बता दें कि किसान आंदोलन के समर्थन में विपक्षी दल भी खुलकर सामने आ रहे हैं।

अक्टूबर तक चलेगा यह आंदोलन- टिकैत

इसके साथ ही राकेश टिकैत ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक पुलिस-प्रशासन द्वारा उत्पीड़न बंद नहीं होगा और गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहायी नहीं होगी, तब तक सरकार से नए कृषि कानूनों पर कोई बातचीत नहीं होगी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि अक्टूबर तक यह आंदोलन चलता रहेगा। अगर अक्टूबर तक सरकार किसानों की बात नहीं सुनती है तो फिर देशभर में 40 लाख ट्रैक्टरों से किसान ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। जिसके चलते आज राकेश टिकैत हरियाणा के जिंद जिले में हो रही महापंचायत में पहुंच रहे हैं, जहां से टिकैत हुंकार भरेंगे।

Related posts

रिजर्व बैंक ने नीतिगत दरों को यथावत बनाये रखने का निर्णय लिया

Trinath Mishra

Corona Update in India: देश में मिले 3,116 नए कोरोना केस, 47 लोगों की मौत

Rahul

राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, कहा-कोरोना को समझ नहीं पाए हैं पीएम

pratiyush chaubey