बठिंडा। पंजाब में विधान सभा चुनावों को लेकर सियासी दलों की धमाचौकड़ी का खेल जारी है।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल किसानों को लिखकर देंगे कि वे किसानों का कर्ज माफ करेंगे। पार्टी की ओर से 21 अक्टूबर से पंजाब में यह मुहिम शुरू करने जा है।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के वालंटियर किसानों के घर जाकर कर्ज माफी संकल्प पत्र भरवाएंगे। इसमें किसान का विवरण किसान की ओर से पत्र में भर कर दिया जाएगा और इसमें उनके पास कितनी जमीन है व कितना कर्जा है? ये जानकारी किसान अपने हस्ताक्षर कर आप वालंटियर को देगा और आप की ओर प्रिंटेड पत्र में केजरीवाल की ओर से कर्ज माफ करने का वादा करने की रसीद दी जाएगी।
पंजाब में किसानों के वोट बैंक को रिझाने की आप से लेकर कांग्रेस तक पुरजोर कोशिश कर रही है। एक तरफ कांग्रेस वादों के फेरिस्त लेकर मैदान में है तो वहीं भाजपा भी इससे पीछे नही अब अरविंद केजरीवाल ने गारंटी का दावा कर किसान वोटों पर राजनीति का रंग और भी चढ़ा दिया है।