Breaking News यूपी

भाजपा के अहंकार के चलते किसान मना रहा काला दिवस- अखिलेश यादव

भाजपा के अहंकार के चलते किसान मना रहा काला दिवस- अखिलेश यादव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके किसान काला दिवस पर अपनी बात रखी। बता दें कि तीन किसान कानून का विरोध करने के लिए किसान पूरे देश में काला दिवस मना रहे हैं। इसी का समर्थन सपा अध्यक्ष ने भी किया।

भाजपा का अहंकार झेल रहा किसान

अखिलेश ने अपने ट्वीट में कहा कि किसान अपना खून पसीना बहा कर घर-घर तक अनाज पहुंचाता है। आज भी किसान काला दिवस मनाने के लिए मजबूर है। देश का हलधर भाजपा के अहंकार के चलते परेशान है। किसानों के साथ लगातार अपमानजनक व्यवहार हो रहा है। इसको लेकर देश का हर एक नागरिक आक्रोशित है। अखिलेश ने कहा कि हमारे हर निवाले पर किसानों का कर्ज है।

देश में किसान मना रहे काला दिवस

किसान पिछले 6 महीने से दिल्ली में धरना दे रहे हैं। तीन किसान कानूनों का विरोध लगातार जारी है। इसी को बड़े स्तर पर काला दिवस के माध्यम से आवाज दी जा रही है। किसान नेता राकेश टिकैत के आव्हान पर प्रदेश भर में काले झंडे लगाकर किसान विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी दोनों कर रहे हैं।

Related posts

इन 18,000 मरीजों ने बिना अस्पताल गए कोरोना को हराया, आखिर कैसे?

Aditya Mishra

ट्यूबवेल ऑपरेटर परीक्षा पेपर लिक मामले में 18 लोग गिरफ़्तार,15 लाख कैश भी बरामद

rituraj

बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रयागराज कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब

Aditya Mishra