Breaking News featured देश भारत खबर विशेष

फानी के कहर ने मचाई तबाही, जानें कैसे टकरा रहीं बेहद रफ्तार में चलने वाली हवाएं

cyclone fany फानी के कहर ने मचाई तबाही, जानें कैसे टकरा रहीं बेहद रफ्तार में चलने वाली हवाएं

एजेंसी, ओडिसा। फेनी के कहर से पूरे देश में तबाही मची हुई है और इससे बचने के उपायों पर कार्य जारी है। आंध्र प्रदेश के मौसम विभाग के एसवीजे कुमार ने कहा, ‘बंगाल की उत्तर पूर्वी खाड़ी और पश्चिमी मध्य खाड़ी से सटे हुए क्षेत्रों में बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान फैनी 300 किलोमीटर पूर्वी और उत्तरी पूर्वी और विशाखापत्तनम से 25 किलोमीटर दूर है। इस समय पुरी में हवाएं 170-180 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही होंगी।
उन्होंने आगे कहा, ‘प्रणाली के अभाव में श्रीकाकुलम के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। वहीं भारी से बहुत भारी वर्षा भी हो सकती है। श्रीकाकुलम में 70-80 घंटे की रफ्तार वाली हवा 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। अगले 12 घंटे तक श्रीकाकुलम में सिस्टम प्रभाव रहेगा।’
ओडिशा में कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है और 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। समुद्र के किनारे बसे मंदिर शहर पुरी में कई इलाके और अन्य जगहों में पानी भर गया है। राज्य के सभी तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है। कई पेड़ उखड़ गए और भुवनेश्वर समेत कुछ स्थानों पर बनीं झोपड़ियां तबाह हो गई हैं। अभी तक किसी भी हिस्से से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Related posts

सोशल मीडिया पर भड़के धोनी के प्रशंसक

kumari ashu

बुलंदशहर: मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 18 लोग हिरासत में

bharatkhabar

सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने की कॉन्फ्रेंस, कहा पॉजिटिविटी रेट 15 प्रतिशत तक आया

pratiyush chaubey