featured देश

मशहूर लेखिका रीता जितेंद्र का दूरदर्शन के एक लाइव शो के दौरान हुआ निधन

मशहूर लेखिका रीता जितेंद्र का दूरदर्शन के एक लाइव शो के दौरान हुआ निधन

नई दिल्ली:मशहूर लेखिका रीता जितेंद्र का दूरदर्शन के एक लाइव शो के दौरान निधन हो गया। लाइव शो में वह अपनी जीवन-यात्रा का जिक्र कर रही थीं और इसी दौरान वो बेहोश हो गईं। उनके निधन से उनके दोस्तों और फैंस में शोक का माहौल है।

 

rita jitendra मशहूर लेखिका रीता जितेंद्र का दूरदर्शन के एक लाइव शो के दौरान हुआ निधन

 

ये भी पढें:

 

उत्तराखंडःमुख्य सचिव ने औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की
उत्तराखंडःआपदा राहत कार्यों के लिए गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख रूपए का चैक भेंट किया

सोमवार की सुबह दूरदर्शन के ‘कश्मीर चैनल’ पर प्रतिष्ठित शिक्षाविद रीता जितेंद्र का इंटरव्यू किया जा रहा था। उसी दौरान यह घटना हुई। प्रसिद्ध कलाकार, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता रीता जितेंद्र जम्मू में रहती थीं और वो ‘गुड मॉर्निंग कश्मीर’ शो में गेस्ट थीं। एक लेखक के रूप में अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए उनकी आवाज अचानक रुक गई और वो कुर्सी में ही शिथिल पड़ गईं। उनकी सांसें तेज हो गयीं और शो के मेजबान स्तब्ध रह गए। उन्हें एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया गया।

उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए जम्मू पहुंचाया गया है। राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने रीता जितेंद्र के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने एक शोक संदेश में लेखिका की आत्मा की शांति और शोकसंतप्त परिवार को यह दुख सहने की ताकत देने की प्रार्थना की।

 

ये भी पढें:

उत्तराखंडः शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने सचिवालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली
उत्तराखंडः कूड़ा निस्तारण को लेकर मुख्यमंत्री ने हरिद्वार नगर निगम के अधिकारियों को लगाई फटकार

 

By: Ritu Raj

Related posts

ट्रंप की ‘ट्वीट वार’, ट्रंप ने की हमले के बयान की निंदा

Pradeep sharma

नेवल बेस जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की भारतीय सैनिकों से मुलाकात

Rani Naqvi

पाकिस्तान के खिलाफ एकजुट हो रहे पीओके के व्यापारी

Rani Naqvi