पर्यटन

राजस्थान की टॉप-5 जगह-जहां आप घूम सकते हैं।

9497d108 640b 469d 8053 1e51e2279a1d राजस्थान की टॉप-5 जगह-जहां आप घूम सकते हैं।

नई दिल्ली । भारत के कई ऐसे राज्य जो अपनी खूबसरती अपनी विरासत के लिए जाने जाते हैं आज हम आपको भारत के एक ऐसे ही राज्य के बारें में बताएंगे जो अपनी विरासत के लिए पूरें विश्व में भारत को एक अलग रुप में प्रदर्शित करता हैं जहां का इतिहास अपने आप मे एक एतिहास हैं। राजस्थान का इतिहास, किले, महल और यहां की संस्कृति दुनियाभर में मशहूर है। जहां आपको जरूर घूमना चाहिए आइये आपको बताते हैं कि राजस्थान में ऐसी कौैन सी जगह हैं जहां आप घूम सकते हैं।

9497d108 640b 469d 8053 1e51e2279a1d राजस्थान की टॉप-5 जगह-जहां आप घूम सकते हैं।

जयपुर:

जयपुर राजस्थान की राजधानी हैं। राजस्थान का सबसे बड़ा शहर जयपुर ही है। इसे 18 नवंबर 1727 को महाराजा जय सिंह द्वितीय की ओर से बसाया गया था। जयपुर में कई ऐसी जगह हैं जहां आप घूम सकते हैं। जैसे-आमेर का किला, बिरला मंदिर, जंतर-मंतर, हवा महल, जल महल, जयगढ़ किला.

जोधपुर:

जोधपुर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। जोधपुर मे भी कई जगह हैं जहां आप घूम सकते हैं जैसे- मेहरानगढ़ का किला, उम्मेद भवन पैलेस, जसवंत थडा, घंटा घर, कल्याण सागर झील इस शहर की विशेष चीजें हैं जहां लोग अक्सर घूमने जाते हैं।

चित्तौड़गढ़:

चित्तौड़गढ़ बेराच नदी के किनारे बसा हुआ हैं। जो राजपूतों का एक ऐसिहासिक गढ़ माना जाता है। यहां आप रानी पद्मिनी  महल, चित्तौड़गढ़ का किला, विजय स्तंभ, राणा कुम्भा का महल, सबसे बड़ा राजपूत मेला ‘जौहर मेला’, कालिका माता का मंदिर जैसी कई जगह घूम सकते हैं।

बीकानेर:

यह राजस्थान का चौथा सबसे बड़ा शहर है। बीकानेर 1486 में राव बीका ने खोजा था। यहां घूमने लायक है – जूनागढ़ का किला, बीकानेर ऊंट सफारी, लालगढ़ महल, गजनेर पैलेस, गंगा सिंह म्यूजियम, जैन मंदिर।

अजमेर:

राजस्थान का पांचवा सबसे बड़ा शहर है। अजमेर अरावली पहाड़ियों से घिरा यह शहर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के लिए मशहूर ह। इसके अलावा यहां सोनी जी की नसियां (दिगंबर जैन मंदिर),  14वीं शताब्दी में बना पुष्कर में ब्रम्हा जी का मंदिर, नागौर मेला, पुष्कर मेला, ब्लू लोटस फेस्टिवल (फरवरी) आकर्षण का केंद्र हैं जहां आप घूम सकते हैं

तो एक बार तो जरूर जाए राजस्थान में जहां आपको इतिहास की बहुत सी ऐसी चीजों के बारें में देखने और सुनने को मिलेगा जा आपने पहले कभी नहीं देखी होगी।

Related posts

जानें उत्तराखंड के ”रानी खेंत” की कहानी, क्यों हैं खास रानी खेंत !!

Srishti vishwakarma

वेस्टर्न रेलवे की यात्रियों को बड़ी सौगात, जल्द शुरू होंगी 11 स्पेशल ट्रेनें, यहां पढ़े पूरी लिस्ट

Yashodhara Virodai

भारतीय नौसेना-वियतनाम पीपुल्स नौसेना अभ्यास सकुशल संपन्न

bharatkhabar