पर्यटन featured

मुबंई के प्रसिध्द धार्मिक मंदिर-एक बार जरुर जाएं

Untitled 36 मुबंई के प्रसिध्द धार्मिक मंदिर-एक बार जरुर जाएं

नई दिल्ली। आज हम आपको बताने वाले हैं मुबंई की धार्मिक जगहों के बारें में जहां आप घूम सकते हैं। जी हां कल हमने आपको बताया था कि मुबंई के वो पार्क जो काफी फेमस और जहां आप घूम सकते हैं और आज हम आपको मुबंई के उन मंदिरों के दर्शन कराएंगें जहां आप अपने परिवार के साथ घूम सकते हैं जहां आप घूमने के साथा साथ भग्वान के भी दर्शन कर सकते हैं।  तो आइयें जानते हैं-

Untitled 36 मुबंई के प्रसिध्द धार्मिक मंदिर-एक बार जरुर जाएं

हाजी अली दरगाह

सबसे पहले आपको बताने वाले हैं हाजी अली दरगाह के बारें में जो कि काफी प्रसिद्ध हैं जो कि व्यापारी हाजी अली की याद में बनाई गई इस दरगाह तक पहुंचने के लिए आपको समुंद्र की लहरो के बीच बने पुल से जाना पडेगा। इस स्थल की अपनी विशेष धार्मिक महत्ता है। यहा हर गुरूवार को काफी संख्या में श्रृद्धालु आते है।

सिद्धिविनायक मंदिर

सिद्धिविनायक मंदिर काफी प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हैं। जहां कई प्रसिध्द अभिनेत्री और अभिनेता जाते रहते हैं। मुंबई में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर हिन्दुओं के इष्ट, प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेशजी का प्रसिद्ध मंदिर हैं। यहाँ प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आते हैं। इसमें बहुत ही सुन्दर निर्माण – कार्य किया गया है। इसका निर्माण सन 1801 में किया गया था। कहा जाता हैं कि यहाँ मांगी हुई मन्नत हमेशा पूरी होती हैं, इसके आकर्षण का यह मुख्य कारण हैं। कई बड़ी हस्तियाँ भी यहाँ आकर अपने कार्य में सफलता का आशीर्वाद मांगती हैं।

महालक्ष्मी मंदिर

महालक्ष्मी मंदिर मुबंई में काफी प्रसिध्द हैं और काफी प्राचीन हैं। और महालक्ष्मी मंदिर प्राचीन मंदिरों में से एक मंदिर है। और यह हिंदू धर्म के लोगो के लिए सबसे धार्मिक और दर्शनीय स्थल है। समुद्र के किनारे देसाई मार्ग के नजदीक है। मान्यता के अनुसार मंदिर के पीछे की दीवार पर लोग मनौति के सिक्के चिपकाते हैं। यहां हजारों सिक्के अपने आप चिपक जाते हैं। मंदिर के पीछे की तरफ कुछ सीढ़ियां उतरने के बाद समुद्र का सुंदर नजारा देखा जा सकता है।

मुंबा देवी मंदिर

मुंबा देवी मंदिर मुबंई में काफी प्रसिध्द हैं मुंबा देवी मुंबई के भुलेश्वर में स्थित मंदिर है। मुंबा देवी नाम मराठी भाषा से निकल आया है। माना जाता है कि कोली लोगों ने मोमा देवी की स्थापना की थी। और इन देवी की कृपा से समुद्र लोगों को नुकसान पहुंचाना नहीं था। यह मंदिर धार्मिक पर्यटन स्थल देखने लायक है

बाबुलनाथ मंदिर

बाबुलनाथ मंदिर मुबंई में काफी प्रसिध्द हैं। बाबुलनाथ मंदिर भगवान शिव का बहुत प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर गिरगांव चौपाटी के नजदीक एक पहाड़ी पर स्थित है। और वहां एक बबूल का पेड़ है। और उसके नीचे भगवान शिव जी का मंदिर है। इसलिए भवन नाथ मंदिर कहा जाता है। मुंबई के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक मंदिर है। यह मंदिर धार्मिक दर्शनीय स्थल है। तो यें थे मुबंई के पर्यटन स्थल जो कि काफी प्रसिध्द हैं और अगर आप मुबंई जाते हैं तो इन मंदिरों के दर्शन जरुर करें।

Related posts

अब इस रेलवे स्टेशन का नाम होगा अटल बिहारी वाजपेयी, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh

भारत में कोरोना की मौतों के टूटे सारे रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में 6 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

Shailendra Singh

बजट की तारीख पर इलेक्शन कमीशन ने सरकार से मांगा जवाब

shipra saxena