featured जम्मू - कश्मीर देश

साइबर कैफे पर छापा, नौकरी के फर्जी आदेशों की हार्ड डिस्क जब्त

crime branch jammu साइबर कैफे पर छापा, नौकरी के फर्जी आदेशों की हार्ड डिस्क जब्त

क्राइम ब्रांच ने नौकरी के फर्जी आदेश जारी करने वाले गिरोह का किया भंड़ाफोड़
भारत खबर, जम्मू कश्मीर-राजेश विद्यार्थी

जम्मू। क्राइम ब्रांच जम्मू ने नौकरी के फर्जी आदेशों को जारी करने वाले साइबर कैफे का भंड़ाफोड़ किया है। साइबर कैफे से हार्ड डिस्क को भी क्राइम ब्रांच ने जब्त किया है और तीन लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है।
एसएसपी क्राइम ब्रांच शैलेंद्र सिंह ने बताया नगर निगम सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेशों के बाद क्राइम ब्रांच ने पुराने शहर के परेड स्थित लाल दयाल साइबर कैफे में छापा मारा। कोर्ट के आदेशों के बाद बिजली विभाग के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर ने क्राइम ब्रांच को शिकायत भी दी। क्राइम ब्रांच ने छानबीन के बाद पलौड़ा निवासी अक्षय कुमार चैधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में कहा गया था कि कई युवको को बिजली विभाग में नौकरी का फर्जी आदेश दिया गया था। पिछले दो साल से वह विभाग में काम कर रहा था और दो महीने का ही वेतन प्राप्त हुआ था। उसके बाद वह फर्जी आदेश जारी करता था। उसने दानेश चंद्र निवासी नानक नगर से फर्जी आदेश प्राप्त किया था। मेसर्ज लाल दयाल साइबर कैफे में नंदन शर्मा निवासी नानक नगर को टाइप करने का जिम्मा सौंपा था। पूरी कार्रवाई ब्रिगू नंदन शर्मा की निशानदेही पर हुई। मामले की जांच जारी हैं।

भोले भाले युवकों को लगाते थे चूना
जम्मू। साइबर कैफे से फर्जी आदेश टाईप करने के बाद भोले भाले युवाओं को हजारों रुपयों का चूना लगाया जाता था। क्राइमब्रांच जांच कर रही है कि और किन किन युवाओं को फर्जी आदेश जारी किया है। हार्द डिस्क की जांच के बाद कई खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related posts

Aaj Ka Rashifal: 04 अगस्त को इन राशियों के व्यवसाय में मिलेगी सफलता, जानें आज का राशिफल

Nitin Gupta

आप सरकार ने अडानी के भ्रष्ट्राचार पर केंद्र सरकार को घेरा

Rani Naqvi

चुनौतियों को पार करने में NDRF पूरी तरह से सक्षम है: महानिदेशक एसएन प्रधान

Trinath Mishra