Breaking News featured देश भारत खबर विशेष

उम्मीद: विक्रम लैंडर का चला पता, ISRO कर रहा सम्पर्क साधने की कोशिश

orbitor chandrayan2 उम्मीद: विक्रम लैंडर का चला पता, ISRO कर रहा सम्पर्क साधने की कोशिश

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान विक्रम लैंडर की स्थिति को खोजने में कामयाब हो गया है और अब उससे संपर्क स्थापित करने की भी कोशिश की जा रही है। बता दें कि ऑर्बिटर ने थर्मल इमेज कैमरा विक्रम लैंडर की तश्वीरें भेजकर एकबार फिर इसरों के वैज्ञानिकों के साथ-साथ भारतीयों में भी उम्मीद जगा दी है।

हमें विक्रम लैंडर के बारे में पता चला है, वह चांद की सतह पर देखा गया है। ऑर्बिटर ने लैंडर की एक थर्मल पिक्चर ली है। लेकिन अभी तक कोई संचार स्थापित नहीं हो पाया है। हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। –के सिवन, इसरो प्रमुख

इसरों के अनुसार विक्रम लैंडर वाली तय जगह से 500 मीटर दूर लैंडिंग कर चुका है। आपको बता दें कि ऑर्बिटर में विशेष तकनीकि वाला ऑप्टिकल हाई रिजोल्यूशन कैमरा (OHRC) लगा हुआ है जिसकी मदद से यह पता लगाया जा चुका है कि लैंडर अपनी जगह से पांच सौ मीटर दूरी पर है।

ऐसे में अब ऑर्बिटर ही ऐसा माध्यम बन सकता है जो यह संदेश विक्रम लैंडर तक भेजे कि वह अपना कम्युनिकेशन स्टार्ट कर दे। इसरो लगातार यह प्रयास कर रहा है कि ऑर्बिटर का संदेश लैंडर तक पहुंच जाए ताकि उससे सम्पर्क स्थापित कर सकें।

Related posts

व्यापारी नेताओं के निधन पर जताया शोक

sushil kumar

बुलंदशहरः भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का दावा, 2022 में 350 पार

Shailendra Singh

उपहार सिनेमा हादसे के दोषी की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

Rahul srivastava