featured देश

राष्ट्रपति कोविंद ने मोदी कैबिनेट के नवरत्नों को दिलाई शपथ, 4 को मिला प्रमोशन

modi cabinet राष्ट्रपति कोविंद ने मोदी कैबिनेट के नवरत्नों को दिलाई शपथ, 4 को मिला प्रमोशन

नई दिल्ली। रविवार को मोदी कैबिनेट का विस्तार हो गया है। इस दौरान कुछ मंत्रियों का मोदी कैबिनेट में प्रमोशन किया गया तो कुछ नए सांसदों को मोदी कैबिनेट में जगह दी गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। मोदी कैबिनेट का तीसरी बार विस्तार किया गया है। इससे पहले मोदी कैबिनेट में फेरबदल 9 नवंबर 2014 को हुआ था। मोदी कैबिनेट में दूसरी बार 5 जुलाई 2016 को फेरबदल हुआ था।

modi cabinet राष्ट्रपति कोविंद ने मोदी कैबिनेट के नवरत्नों को दिलाई शपथ, 4 को मिला प्रमोशन
modi cabinet

सत्यपाल सिंह की तो वह मुंबई में पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं और इस वक्त यूपी से लोकसभा सांसद हैं। आरके सिंह केंद्रीय गृह सचिव, हरदीप सिंह पुरी राजनयिक तथा अल्फोंस आईएएस रह चुके हैं। 2019 के लिए पीएम मोदी का यह अंतिम विस्तार माना जा रहा है। लेकिन देखने वाली बात यह है कि जेडीयू और शिवसेना के सांसदों को कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। वही अगर बात की जाए नए चेहरों की तो सत्यपाल सिंह बागपत से सांसद हैं यूपी लोकसभा सांसदर हैं, 64 साल के अश्विनी कुमार चौबे बक्सर के लोकसभा सांसद हैं। धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, मुख्तार अब्बार नकवी को प्रमोशन मिला है।

आर के सिंह बिहार के आरा से लोकसभा सांसद हैं मनमोहन सरकार के दौरान वह केंद्रीय गृह सचिव रहे हैं, अनंत कुमार कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ से लोकसभा सांसद हैं वह ताइक्वांडो के लिए भी जाने जाते हैं वह कदंबा फाउंडर अध्यक्ष हैं, हरदीप सिंह पुरी संसद के सदस्य नहीं है लेकिन विदेश मामलों में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है वह संयुक्त राष्ट्र तथा ब्रिटेन और ब्राजील में राजदूत भी रहे हैं, शिव प्रताप शु्क्ल उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं, गजेंद्रर सिंह शेखावत राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा सांसद हैं, वीरेंद्र कुमार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद हैं, अल्फोंस कन्नाथनम संसद के किसी सदन के सदस्य नहीं हैं लेकिन उन्हें भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

Related posts

सुुनार ज्वैलर्स के शानदार 3 साल, भारत खबर पर साझा किया अनुभव

Saurabh

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें दिल्ली के किन क्षेत्रों में हो सकती है भारी बारिश

Nitin Gupta

UP: 11 जुलाई को ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी सपा, जानिए वजह  

Shailendra Singh