हेल्थ featured

फिट रहने के लिए एक्सरसाइज से लें छट्टी, मिलेगा फायदा

फिट रहने के लिए एक्सरसाइज से लें छट्टी, मिलेगा फायदा

नई दिल्ली। आज के समय में अपने आप को सवस्थ रखना काफी जरुरी होता है। लेकिन खराब लाइफस्टाइल के चलते ऐसा नहीं हो पाता है। हेल्थी जीवन के लिए लोग अपने लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज को जरुर लाते हैं पर अगर आप हर रोज वर्कआउट करते हैं तो ये आपके लिए नुकसानदय साबित हो सकता है। हफ्ते में लगातार 7 दिन एक्सरसाइज करने के कभी-कभी थकावट हो जाती है। जिम्मेदारियों की भागदौड में कभी-कभी खुद को आराम देना भी बहुत जरूरी है। आइए जानें एक्सरसाइज से ब्रेक लेने के कुछ फायदे।

फिट रहने के लिए एक्सरसाइज से लें छट्टी, मिलेगा फायदा

1.एक दिन छुट्टी

एक्सरसाइज करने के कुछ देर तक शरीर में दर्द होती है। इसके तुरंत बाद काम नहीं किया जा सकता। कुछ देर आराम करने के बाद ही बॉडी को एनर्जी मिल पाती है। अगर आप हफ्ते में एक बार सैर या फिर जिम से ब्रेक ले लेते हैं तो इससे एक्सरसाइज से होने वाली बॉडी पेन से आराम मिलेगा और आप फ्रैश फील करेंगे।

2. पाचन क्रिया

पाचन क्रिया बेहतर और मांसपेशियां मजबूत रखने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। वहीं, इसका शड्यूल बना लेना अच्छा रहता है ताकि कभी-कभी आराम भी मिल सके। इसके अलावा एक्सरसाइज के बाद डाइट पर पूरा ध्यान देना भी बहुत जरूरी है।

3.पसंद का खाना 

एक्सरसाइज के दर्द से कुछ देर राहत पाने के लिए थोड़ी-देर के लिए खुद को रिलेक्स करना बहुत जरूरी है। इस दौरान आप अपनी पसंद का वह खाना भी खा सकते हैं जो एक्सरसाइज की वजह से नहीं खा पा रहे थे। इस चीट-डे को भी डाइट चार्ट का हिस्सा बनाएं। इसके अलगे दिन एक्सरसाइज के जरिए कैलोरी को बर्न करें।

4.मांसपेशियों में खिचाव

कई बार हार्ड एक्सरसाइज करने की वजह से मांसपेशियों में खिचाव की परेशानी होने लगती है। इससे मांपेशियां कमजोर हो जाती हैं, जिन्हें आराम देने की जरूरत होती है।

Related posts

लीक हुआ सलमान की फिल्म भारत का क्लाइमेक्स, इतने करोड़ के सेट पर फिरेगा पानी

Rani Naqvi

शिवपाल और गायत्री की ‘सपा एंड कंपनी’ में फिर से वापसी

shipra saxena

सीएम योगी ने टीम-11 के साथ की बैठक, दिए अहम दिशा निर्देश  

Shailendra Singh