featured उत्तराखंड

भाजपा महानगर की कार्यकारिणी के गठन की कवायद शुरू, इच्छुक कार्यकर्ताओं से मांगे आवेदन

देहरादून 2 भाजपा महानगर की कार्यकारिणी के गठन की कवायद शुरू, इच्छुक कार्यकर्ताओं से मांगे आवेदन

देहरादून। भाजपा महानगर की कार्यकारिणी के गठन की कवायद हो गई है। इस बार कार्यकारिणी में पहले के मुताबिक आधे पदाधिकारी होंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने महानगर कार्यकारिणी में शामिल पदों के लिए इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे हैं।  आवेदन महानगर कार्यालय में देने होंगे। आवेदन देने की अंतिम तिथि दस फरवरी दोपहर 12 बजे तक है। शनिवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने महानगर कार्यालय में मंडल अध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह अपने मंडलों से महानगर कार्यकारिणी के लिए इच्छुक लोगों के नाम भिजवाएं। पहले कार्यकारिणी 31 पदाधिकरियों की नियुक्ति होती थी, लेकिन इस बार कार्यकारिणी में 15 पद हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश से निर्देश हुआ है कि किसी भी दशा में 20  फरवरी के पहले महानगर कार्यकारिणी का गठन किया जाना है।

इसलिए आवेदन देने की अंतिम तिथि 10 फरवरी है। महानगर अध्यक्ष  ने मंडल अध्यक्षों को आने वाले दिनों में अपने अपने क्षेत्र के शक्ति केंद्रों पर जाकर प्रवास करने की बात भी कही। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने मंडी समिति अध्यक्ष राजेश शर्मा का स्वागत  किया। बैठक में हरीश डोरा, राजेश शर्मा, राजेंद्र सिंह ढिल्लो, आरएस परिहार, विनोद रांगड़, राजीव उनियाल, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत, महानगर महामंत्री राजेश रावत, गोपालपुरी, सुभाष बालियान, प्रभात कुमार, अनुराग भाटिया, करुण दत्ता, रतन चौहान, ममता गर्ग, अनुष्का शर्मा, तारा देवी आदि मौजूद रहे। कार्यकारिण में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री के अलावा अन्य कई पद होते हैं। आवेदनकर्ता को अपनी शैक्षिक योग्यता, सदस्यता क्रमांक, जाति, पूर्व में कोई दायित्व, उम्र आदि की जानकारी देनी होगी।  आवेदन में कार्यकर्ता को अपने मंडल और विधानसभा का जिक्र भी करना होगा। कार्यकारिणी गठन में कार्यकर्ता की सक्रियता को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यकारिणी में 35 फीसदी पद महिला के आरक्षित हैं। बाकी 15 फीसदी पद ओबीसी, एससी, एसटी के लिए आरक्षित हैं।

महानगर की कार्यकारिणी के साथ ही महानगर अध्यक्ष ने युवा मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री आदि पदों के लिए कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे हैं। इसी तरह से महानगर में अन्य मोर्चों के गठन को भी आवेदन मांगे हैं।  मोर्चो में भी आवेदकर्ता को शैक्षिक योग्यता, उम्र, पूर्व में दायित्य, सदस्यता क्रमांक, जाति आदि की जानकारी देनी होगी। मंडल व विधानसभा का नाम भी आवेदन में लिखना होगा। मोर्चा में भी आवेदकर्ता की सक्रिया विशेष तौर से फोकस में रहेगी। महानगर कार्यकारिणी के गठन और मोर्चों के गठन की कवायद होते ही महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ गई है। जो भी दावेदार हैं, वह रोजाना कार्यालय में अपना पूरा समय दे रहे हैं।  कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का दौर भी तेज हो गया है।

Related posts

नोएडा में वायु प्रदूषण से हालत बदतर, नोएडा नर्सरी से लेकर 8वीं तक के स्कूल बंद

Rahul

IPL और CPL के बाद शाहरूख खान अमेरिका क्रिकेट लीग में आजमा रहे अपना हाथ, अब होंगे लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स टीम के मालिक

Trinath Mishra

बिहार चुनाव की तैयारियाँ जाेरों पर , LJP ने जारी किया यह नारा

Aditya Gupta