लाइफस्टाइल

रिलेशनशिप: कोई भी पत्नि अपने पति को कभी नहीं बताती ये बातें

Untitled 80 रिलेशनशिप: कोई भी पत्नि अपने पति को कभी नहीं बताती ये बातें

नई दिल्ली। पति-पत्नी का रिश्ता बेहद ही खूबसूरत होता हैं जो पूरी तरह से विश्वास और प्यार पर टिका होता है। दोनों अपनी जिंदगी की हर बड़ी बातों को एक दूसरें से सांझा करते हैं। अगर आपको लगता हैं कि आपकी पत्नि आपको हर बात बताती हैं तो ऐसा नहीं हैं जी हां.. आपकी पत्नि आपको सारी बातें नहीं बताती बल्कि कुछ तो ऐसी बातें होती हैं जो आपकी पत्नि आपको कभी नहीं बताती है। आज हम आपको बताने वाले हैं उन बातों को जो आपकी पत्नि आपसे छिपाकर रखती है।

 

Untitled 80 रिलेशनशिप: कोई भी पत्नि अपने पति को कभी नहीं बताती ये बातें

 

घर की परेशानी

कई बार महिलाएं घर में परेशान रहती हैं। लेकिन वो आपसे ये कभी नहीं बताती हैं बल्कि आपके सामने सब सही ऐसा दिखाती हैं। महिलाएं पति के साथ अपने रिश्ते, घर, बच्चों से जुड़े फैसलों को लेकर इतनी परेशान हो जाती हैं कि वह थेरेपिस्ट से सेशन लेने लगती हैं। ऐसे में अगर उन्हें लगता है कि पति यह बात नहीं समेझेंगे जिस वजह से वह यह बात छुपाती हैं।

बीमारी

कई बार ऐसा होता है कि महिलाएं काफी बीमारी हो जाती हैं लेकिन वो अपनी बीमारी का जिक्र नहीं करती हैं। अक्सर पत्नियां अपनी सेहत से जुड़ी गड़बड़ियां पतियों से छुपाती हैं। कभी अगर निजी अंगों से जुड़े रोग जैसे कोई गांठ या अचानक कोई दाग उभर आए तो वह अपने पति को बता कर परेशान नहीं करना चाहतीं व कुछ महिलाएं बताने से हिचकिचाती हैं।

घर का अकांउट

कई बार महिलाओं का पति से छुपाकर एक बैंक अकाउंट होता है जिसमें वह अपनी अलग से सेविंग करती हैं। इस बारे में वह पति से नहीं शेयर करती। इसके बहुत से कारण होते हैं। कुछ इसलिए ऐसा करती हैं कि वह अलग से सेविंग करना चाहती हैं तो कुछ यह सोच कर करती हैं कि कभी अगर जरूरत पड़ गई पति से अलग होने की तो उनके पास भी पैसा रहे।

पसंद ना पसंद

महिलाएं पार्टनर के साथ इंटिमेट होते वक्त अपनी पसंद ना पसंद को लेकर पति से खुलकर बात नहीं कर पाती। पति के बजाय वह किसी थेरेपिस्ट या किसी सहेली से पहले इस बारे में बात करना पसंद करती हैं। अपने पति को वह आसानी से जाहिर नहीं कर पाती कि उन्हें संबंध बनाते समय क्या नहीं अच्छा लग रहा।

Related posts

क्या आप जानते हैं गर्म और ठंडे पानी से नहाने के ये बेहतरीन फायदे

Aditya Mishra

अगर सेल्फी दिखना चाहती हैं बेस्ट… तो अपनाएं ये टिप्स

rituraj

वैस्टर्न के साथ कुछ डिफरेंट लुक पाने के लिए ट्राई करे ये

mohini kushwaha