मनोरंजन featured

एक इवेंट में प्रियंका ने अपनी और निक जोनस की प्रेम कहानी के बारे में बताया, जाने क्या कहा

priyanka एक इवेंट में प्रियंका ने अपनी और निक जोनस की प्रेम कहानी के बारे में बताया, जाने क्या कहा

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निक जोनस संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हालांकि शादी की तारीख और वेन्यू को लेकर अभी कोई ऐलान नहीं किया गया है लेकिन खबरे हैं कि इन्हीं सर्दियों में दोनों शादी कर सकते हैं। शादी से पहले प्रियंका लगातार एक्टिव हैं और सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने ब्राइडल शावर पार्टी सेलिब्रेट की। पार्टी में उन्होंने जमकर मस्ती की। एक इवेंट में प्रियंका ने अपनी और निक जोनस की प्रेम कहानी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि निक ने ही इस लव स्टोरी में पहला कदम बढ़ाया था। प्रियंका ने कहा- उसने मुझे मैसेज किया था। उसने लिखा, “मुझे लगता है कि हमें कनेक्ट होना चाहिए। इस तरह हमारी बातचीत आगे बढ़ी।

priyanka एक इवेंट में प्रियंका ने अपनी और निक जोनस की प्रेम कहानी के बारे में बताया, जाने क्या कहा

ब्राइडल पार्टी में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और उनकी होने वाली सास ने भी जमकर डांस किया

बता दें कि ब्राइडल पार्टी में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और उनकी होने वाली सास ने भी जमकर डांस किया। पार्टी के बाद उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह रेड पैंट सूट में नजर आ रही थीं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया और इसे महज 10 घंटों में 7 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। प्रियंका की ब्राइडल शॉवर पार्टी में उनके कुछ बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए। पार्टी में प्रियंका सफेद रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

प्रियंका और निक दिसंबर महीने में सात फेरों के बंधन में बंधेंगे।

वहीं खबरों की मानें तो प्रियंका और निक दिसंबर महीने में सात फेरों के बंधन में बंधेंगे। दोनों की शादी 1 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में होने की संभावना है। खबरें ऐसी भी हैं कि प्रियंका के लिए निक जोनस ने लॉस एंजेलिस में एक घर खरीद लिया है। इस खूबसूरत घर की कीमत लगभग 47.50 करोड़ रुपए (6.5 मिलियन डॉलर) बताई जा रही है। ये घर 4129 वर्ग फीट में फैला हुआ है। इसमें 5 कमरे हैं।

Related posts

राज्य मशीनरी का दुरुपयोग कर रही भाजपा सरकार: अखिलेश

Trinath Mishra

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बदइंतजामी से परेशान हुए अभ्यर्थी, हाईकोर्ट जाने का बनाया प्लान

Aditya Mishra

प्रिति जिंटा के पति के दिमाग पर पड़ा लॉकडाउन का असर, करने लगे अजीबो-गरीब हरकतें

Rani Naqvi