featured पर्यटन यूपी

महिला दिवस पर ताजमहल सहित कई संरक्षित स्मारकों में महिला एंट्री फ्री

महिला दिवस पर ताजमहल सहित कई संरक्षित स्मारकों में महिला एंट्री फ्री

आगरा: महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन आगरा स्थित ताजमहल में सभी महिलाओं को फ्री प्रवेश की सुविधा होगी। यह जानकारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जारी की।

यह भी पढ़ें: विश्व महिला दिवस 2021: बेटियों के सपनों को पंख लगाएंगी तितलियां

भारतीय विदेशी सभी पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश

8 मार्च को पूरे दिन सभी भारतीय और विदेशी सैलानियों को निशुल्क प्रवेश की सुविधा होगी। यह सुविधा सिर्फ ताजमहल ही नहीं, सभी संरक्षित स्मारकों के लिए लागू की गई है।

इस बारे में ज्वाइंट डायरेक्टर एम नांबिराजन ने आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि महिला दिवस को देखते हुए सभी संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों में महिला पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश की सुविधा दी जाएगी। यह व्यवस्था भारतीय और विदेशी पर्यटकों के लिए लागू होगी।

18 अप्रैल को सभी के लिए होगा निशुल्क प्रवेश

वहीं 18 अप्रैल को वर्ल्ड हेरिटेज डे मनाया जाएगा। इस दिन सभी पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी एएसआई की निदेशक डॉ अरविन मंजुल ने दी। वर्ल्ड हेरिटेज डे पर सभी स्मारकों में भारतीय और विदेशी पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

2021 महिला दिवस का थीम है अलग

विश्व महिला दिवस 2021 में कोरोना वायरस को देखते हुए इसका थीम बनाया गया है। यूनाइटेड नेशन के अनुसार women in leadership: achieving an equal future in a covid19 world यह स्टेटमेंट इस बार का थीम होगा।

पूरे विश्व में जहां एक तरफ महामारी ने सब कुछ बिगाड़ कर रख दिया। ऐसे में महिला दिवस के मौके पर महिला सशक्तिकरण और उज्जवल भविष्य को मुख्य लक्ष्य रखा गया है। इसी को देखते हुए इस बार की थीम डिजाइन की गई है।

Related posts

दार्जिलिंग में तनाव बरकरार, GJM ने किया अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान

Pradeep sharma

राहुल गांधी ने कहा ममता और मोदी मिलकर चला रहे हैं निरंकुश शासन

bharatkhabar

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया स्टार्टअप को बड़ा पैकेज देने का एलान

Rani Naqvi