मनोरंजन

जानिए: क्यों राजस्थान की गलियों में पापड़ बेच रहे हैं रितिक रोशन

Hrithik Roshan

नई दिल्ली। रितिक रोशन अपनी आगमी फिल्म ‘सुपर 30’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वो मैथेमेटिशियन आनंद कुमार का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आई है, जिसमें वो पापाड़ बेचते नजर आ रहे हैं। दिलचस्प है कि ऐसा करते वक्त रितिक को कोई पहचान भी नहीं पाया! वायरल हो रही तस्वीर जयपुर से करीब 90 किलोमीटर दूर सांभर रोड पर क्लिक की गई है।

Hrithik Roshan
Hrithik Roshan

बता दें कि अपने इस किरदार के लिए रितिक कड़ी मेहनत की है। उन्होंने वजन घटाया है। अब उनके सिक्स एब्स और मस्कुलर बॉडी कहीं गायब हो गई है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब रितिक ने किरदार के लिए खुद को बदला हो। वैसे बॉलीवुड का ये दौर एक्सपेरिमेंट का ही है। जयपुर में ‘सुपर 30’ के कुछ सीन फिल्माए गए हैं। इससे पहले भी शूटिंग कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2019 को रिलीज हो सकती है।

वहीं इंडिया के सुपरहीरो की लिस्ट में नंबर-वन पर जो चेहरा नजर आता है वो रितिक का ही है। पहली दफा वो किसी बायोपिक में काम कर रहे हैं। एक्सपेरिमेंट के लिहाज से एक एक्टर के लिए ये काफी सही बात है। इस फिल्म के जरिए रितिक की एक्टिंग में सुधार होने की संभावना है। टीवी की दुनिया का चर्चित नाम मृणाल ठाकुर इसमें लीड एक्ट्रेस हैं। वो मशहूर सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में काम कर चुकी हैं। ये उनकी डेब्यू फिल्म है।

Related posts

बिना वीजा दुबई पहुंचे विवेक ओबेरॉय फंसे मुश्किलों में, वीडियों शेयर कर दी जानकारी

Aman Sharma

ईशा देओल ने शनि देओल को दी बधाई, देखें कैसे सेलिब्रेट किया पहली जीत को

bharatkhabar

ट्विटर पर वरुण का जम कर उड़ा मजाक, यूजर्स ने पूछा 2016 में किसको दिया था वोट

kumari ashu