करीना कपूर की कमबैक फिल्म Veere Di Wedding बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार बिजनेस कर रही है। बोल्ड कंटेंट होने के बावजूद दर्शकों द्वारा फिल्म काफी पसंद की जा रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 10.70 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर ट्रेड पंडितों को चौंकाया था। वहीं, दूसरे दिन भी फिल्म ने धुआंधार कमाई कर डाली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 12.25.50 करोड़ रुपये बटोरे। इसी के साथ फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में 22.95 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया स्टारर यह वुमन सेंट्रक फिल्म बोल्ड कंटेंट से भरी हुई है। बावजूद फिल्म दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। शुक्रवार और शनिवार की कमाई के बाद उम्मीद है रविवार को फिल्म जोरदार कलेक्शन करेगी। पहली वीकएंड पर फिल्म 35 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। रिया कपूर द्वारा निर्मित इस फिल्म की लागत 35 करोड़ है, प्रमोशन में 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इस हिसाब से देखा जाए तो 45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी आधी लागत 2 दिनों में निकाल ली है।
#VeereDiWedding witnesses an UPWARD TREND on Day 2… Sun biz is expected to be in double digits too… Weekend should comfortably close at ₹ 35 cr+, as per trends… Fri 10.70 cr, Sat 12.25 cr. Total: ₹ 22.95 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 3, 2018