featured मनोरंजन

Sunny Deol Birthday: 65 साल के हुए सनी देओल, सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे हैं जन्मदिन पर बधाई

sunny deol

सनी देओल आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं।  उनके जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस और फैमिली जन्मदिन की मुबारकबाद दे रहे हैं। बॉबी देओल ने सोशल मीडिया के जरिए सनी दियोल को बर्थडे विश किया।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की हैं, जिसमें उनके साथ उनकी दो बहनें अजीता और विजेता देओल भी नजर आ रही हैं।

बॉबी देओल ने कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन की ढेर सारी बधाई भैया, आप मेरी दुनिया हो।’ सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

सनी देओल का जन्म 19 अक्टूबर 1956 को हुआ था। सनी देओल का असली नाम अजय सिंह देओल है। बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1984 में आई फिल्म ‘बेताब’ से की थी।

सनी देओल ने अस्सी और नब्बे के दशक में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया सनी देओल ने ‘डकैत’ (1987), ‘यतीम’ (1988) ‘त्रिदेव’ (1988) और ‘चालबाज’ (1989), ‘घायल’ (1990), ‘घातक’ (1996) और ‘गदर’ (2001) जैसी कई फिल्मों में काम किया और उनको फैंस का प्यार मिला।

सनी दिओल की इमेज एक एक्शन हीरो की रही है,  उनकी फिल्म गदर को दर्शकों ने काफी पंसद किया, अब सनी दिओल जल्द ही गदर2 में नजर आने वाले हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

Related posts

इमरान खान का बड़ा बयान नरेन्द्र मोदी पाकिस्तान से अच्छे रिश्ते नही चाहते

Breaking News

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका मानवाधिकार परिषद से हुआ अलग

rituraj

आज 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी

Rani Naqvi