featured मनोरंजन शख्सियत

स्मिता पाटिल: दूरदर्शन से बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री बनने तक का सफर, बिना शादी के बन गईं थी मां

Smita Patil स्मिता पाटिल: दूरदर्शन से बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री बनने तक का सफर, बिना शादी के बन गईं थी मां

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल की आज 66वीं बर्थ एनीवर्सरी है। अपनी अदाकारी से बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने वाली स्मिता पाटिल भले ही हमारे बीच न हों लेकिन उनकी एक्टिंग के चर्चे आज भी मशहूर हैं।

दूरदर्शन से बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री बनने तक का सफर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल की आज 66वीं बर्थ एनीवर्सरी है। अपनी अदाकारी से बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने वाली स्मिता पाटिल भले ही हमारे बीच न हों लेकिन उनकी एक्टिंग के चर्चे आज भी मशहूर हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे दूरदर्शन में समाचार पढ़ने वाली स्मिता पाटिल बॉलीवुड की शान बन गई। स्मिता पाटिल एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज भी बड़े सम्मान के साथ याद किया जाता है।

17 अक्टूबर 1955 को मुंबई में हुआ था जन्म

आज ही के दिन यानी 17 अक्टूबर 1955 को स्मिता पाटिल का जन्म मुंबई में हुआ था। बचपन से ही स्मिता पाटिल को एक्टिंग और ड्रामा का शौक था। थियेटर की प्रसिद्ध आर्टिस्ट रहीं स्मिता ने सन 1975 में प्रसिद्ध फिल्मकार श्याम बेनेगल की फिल्म ‘चरणदास चोर’ से एक्टिंग करियर शुरू किया था। फिल्मों में आने से पहले स्मिता बॉम्बे दूरदर्शन में मराठी भाषा में समाचार पढ़ा करती थीं। समाचार पढ़ने के दौरान स्मिता को साड़ी पहनना होता था लेकिन स्मिता को जीन्स पहनना बहुत अच्छा लगता था इसीलिए वह जीन्स के ऊपर ही साड़ी लपेट लिया करती थीं।

10 साल बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर जमाया सिक्का

स्मिता पाटिल के पिता महाराष्ट्र के मंत्री थे वह एक बड़े परिवार से ताल्लुक रखती थीं। एक राजनेता के घर पैदा हुईं स्मिता को हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा माना जाता है। स्मिता पाटिल का बॉलीवुड में कैरियर बहुत लंबा नहीं चला। उन्होंने 10 साल तक बॉलीवुड में काम किया और इस दौरान उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। स्मिता ने हिंदी के साथ-साथ बंगाली, गुजराती, मराठी, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया था।

1985 में पद्मश्री से भी किया गया सम्मानित

स्मिता पाटिल को 1985 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। कम समय में ही स्मिता ने वह काम कर डाला था जिसके लिए उन्हें सदियों तक याद रखा जाएगा। एक्ट्रेस स्मिता पाटिल पर्दे पर गंभीर अदाकारी के लिए जानी जाती थीं। लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ में स्मिता काफी जिंदादिल थीं। जैसे ही कैमरे के सामने आती और एक्शन सुनती पूरी तरह से फिल्म के कैरेक्टर में समा जातीं थीं। ऐसी करिश्माई व्यक्तित्व की मालकिन स्मिता को इश्क भी हुआ तो ऐसे शख्स से जो पहले से ही शादीशुदा थे।

शादीशुदा राज बब्बर के प्यार में पड़ीं स्मिता

जी हां अभिनेत्री स्मिता पाटिल का अभिनय करियर जीतना शानदार था उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ विवादों से भरी हुई थी। राज बब्बर के साथ उनके अफेयर खूब चर्चा में रहा था। राज बब्बर पहले ही शादीशुदा था लेकिन स्मिता के लए उन्होंने अपनी पत्नी को छोड़ दिया। स्मिता पाटिल शादीशुदा राज बब्बर के प्यार में पागल थी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, स्मिता के लिए राज ने अपने घर छोड़ दिया था और यह दोनों लिव इन रिलेशनशिप रह रहे थे। उस दौरान अभिनेत्री स्मिता पर राज का घर तोड़ने का आरोप लगा था।

बेटे को जन्म देने के 15 दिन बाद कहा अलविदा

हालांकि बाद बाद में राज बब्बर और स्मिता के बीच का प्यार समय के साथ कम हो गया। मनमुटाव रहने लगा, दोनों का रिलेशन सहज नहीं रह गया था। इसी बीच स्मिता ने बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म दिया। अपने बेटे प्रतीक बब्बर के जन्म के 15 दिनों बाद ही स्मिता पाटिल की मौत हो गई थी। स्मिता पाटिल और राज बब्बर एक साथ रहते थे और उनका बेटा प्रतीक बब्बर है। हालांकि स्मिता की रहस्यमयी मौत की गुत्थी आज भी उलझी हुई है।

13 दिसंबर 1986 को हुआ स्मिता पाटिल का निधन

13 दिसंबर 1986 वह मनहूस घड़ी थी जब हिंदी सिनेमा की इस महान अभिनेत्री ने बेहद कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। स्मिता पाटिल की अंतिम यात्रा में उन्हें दुल्हन की तरह सजाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो स्मिता ने अपने मेकअप आर्टिस्ट से कहा था कि जब वे मर जाएं तो उन्हें सुहागन की तरह तैयार करना। जिसके बाद उनकी अंतिम यात्रा में उन्हें दुल्हन की तरह सजाया गया था। बता दें कि स्मिता पाटिल ने ‘भूमिका’, ‘मंडी’, ‘अर्थ’, ‘आखिर क्यों’, ‘आज की आवाज’, ‘चक्र’, ‘मिर्च मसाला’ जैसी फिल्मों में काम कर अपने अभिनय का सिक्का जमा दिया था

Related posts

मुंबई की लोकल ट्रेन में महिला यात्री से छेड़छाड़,पीड़िता का आरोप किसी ने नहीं की मदद

rituraj

कोरोना वायरस के बढ़त कहर को देखते हुए योगी सरकार का बड़ा फैसला, 30 अप्रैल तक के लिए यूपी के 15 जिले सील

Shubham Gupta

भारत के इन हिस्सों में आज भी महिलाएं द्रोपदी की तरह रहती हैं एक साथ कई पतियों के साथ..

Mamta Gautam