featured मनोरंजन

मुंबई पुलिस ने जावेद अख्तर के खिलाफ दर्ज की FIR

जावेद अख्तर मुंबई पुलिस ने जावेद अख्तर के खिलाफ दर्ज की FIR

मुंबई पुलिस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ कथित तौर पर टिप्पणी करने को लेकर आरोप पर गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज कर ली है। 

मुलुंड पुलिस स्टेशन में शहर के वकील संतोष दुबे की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। मुलुंड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया है कि जावेद अख्तर के खिलाफ आईपीसी की धारा 500 (मानहानि) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

वकील ने बताया है कि पिछले महीने 1 न्यूज़ चैनल में इंटरव्यू देने के दौरान जावेद अख्तर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन के खिलाफ कथित रूप से झूठी और मानहानिकारक टिप्पणी की थी। जिसके बाद उन्हें कानूनी नोटिस भेजा गया था और उनसे माफी मांगने के लिए भी कहा गया था।

वकील ने आगे कहा नोटिस में दावा किया गया था कि इस प्रकार के बयान देकर जावेद अख्तर ने भारतीय दंड संहिता आईपीसी की धारा 499 मानहानि) और 500( मानहानि की सजा) के तहत अपराध किया है।

 

Related posts

बेनामी संपत्ति वालों पर नकेल कसने में जुटी मोदी सरकार

piyush shukla

आइसीसी ने जारी किया 5 साल का फ्यूचर प्लान जानें भारत कितनी सीरीज खेलेगा और कहां

mahesh yadav

UP: कोरोना से बिगड़े हालातों पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अब हम…

Shailendra Singh