फिर से भगवान राम के रोल में नजर आयेंगे अरुन गोविल, अक्षय कुमार की इस फिल्म में होगा राम का किरदार रामायण में भगवान राम का रोल में नजर आने वाले अरुण गोविल को फैंस का खूब प्यार मिला था।
आज भी वो लोगों के दिलों में राम के किरदार में बसते हैं। आपको बता दें कि एक बार फिर से दर्शक अरुण को राम के अवतार में नजर आने वाले हैं। जी हां अरुन गोविल अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ में राम का रोल निभाते दिखाई देने वाले हैं।
View this post on Instagram
इस फिल्म में के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी नजर आने वाली हैं, ‘ओह माय गॉड 2’ भारतीय संस्कारों पर आधारित होगी।
खबरों की मानें तो अक्षय कुमार चाहते थे कि उनकी फिल्म में अरुण गोविल ही भगवान राम का किरदार निभायें। लेकिन अब अश्विन वर्दे ने भी अरुण गोविल को राम बनने का ऑफर दे दिया है। वहीं फिल्म की शूटिंग 23 अक्टूबर से शुरु की जायेगी।