फिल्म ‘कगार: लाइफ ऑन द एज’ में दिग्गज एक्टर ओम पुरी के साथ काम कर चुके एक्टर अमिताभ दयाल का निधन हो गया है। हार्ट अटैक के चलते एक्टर की मौत हो गई है। इसके चलते फिल्म इंडस्ट्री के लोग शॉक में हैं।
ये भी पढ़ें :-
BPNL Recruitment 2022: बीपीएनएल ने इन पदों पर निकाली भर्ती, 10वीं पास भी करें आवेदन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक तबीयत खराब होने की वजह से वह पिछले 13 दिनों अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के दौरान 2 फरवरी, 2022 को तड़के साढ़े चार बजे उनका निधन हो गया। 17 जनवरी को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता इसके अलावा फिल्म रंगदारी (2012) और धुआं (2013) में भी नजर आ चुके हैं।
परिवार के बारे में
साल 2000 में अभिनेता ने मराठी डायरेक्ट मृणालिन्नी पाटिल से शादी की थी। हालांकि शादी के 9 साल बाद ही दोनों अलग हो गए। दोनों की एक बेटी अमृता भी है।