मनोरंजन

टीवी अभिनेता शाहीर शेख के घर आयी नन्हीं परी, फैंस दे रहे हैं बधांइयां

sahir shekh टीवी अभिनेता शाहीर शेख के घर आयी नन्हीं परी, फैंस दे रहे हैं बधांइयां

शाहीर शेख और रुचिका कपूर थोड़े दिन पहले ही शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों एक साथ काफी क्यूट लगते हैं। बता दें कि ये दोनों काफी खुश हैं और इनकी खुशी का राज उनकी नन्ही परी के घर आने से है। जी हां शाहीर शेख और रुचिका कपूर के घर बेटी ने जन्म लिया है। वैसे शाहीर शेख पवित्र रिश्ता 2.0 में नजर आने वाले हैं। और वो इसका प्रमोशन भी जोरो शोरो से करने में लगे हुए हैं। बता दें कि पवित्र रिश्ता 2.0 को 15 नवंबर से जी5 पर स्ट्रीम पर दिखाया किया जाएगा।

 

 

गणपति उत्सव के दौरान इनके घर बेटी के आने से खुशी दुगनी हुई है। रुचिका कपूर और उनकी बेटी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। वैसे आपको पता ही होगा कि अभी कुछ समय पहले ही शाहीर शेख ने रुचिका कपूर के लिए एक बेबी शॉवर पार्टी भी रखी थी।  और वो  अपनी पत्नी पर जमकर प्यार लुटाते दिखे। रुचिका के बेबी शॉवर में फैमिली क्लोज फ्रैंडस एकता कपूर, क्रिस्टल डिसूजा और रिद्धि डोगरा पहुंचे थे।

शाहीर शेख ‘महाभारत’, ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’, ‘झांसी की रानी’ और ‘तेरी मेरी लव स्टोरी’ जैसे कई सीरियल्स  में नजर आ  चुके हैं। वहीं रुचिका एकता कपूर के बालाजी प्रोडक्शंस फिल्म की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं

Related posts

बर्थडे स्पेशल: पत्नी और बच्चों के साथ ऐसे मना रहे संजय दत्त अपना 58वां जन्मदिन

Rani Naqvi

सलमान की इच्छा पाकिस्तान में जल्द रिलिज हो ‘ट्यूबलाइट’

Rani Naqvi

Film भारत में सुनील ग्रोवर हैं फिल्म की जान, देखें सलमान में है कितना दम

bharatkhabar