featured बिहार भारत खबर विशेष वायरल वीडियो

Youtubeऔर Instagram पर छाई भाई-बहन की जोड़ी, कहानी सुन हो जाएंगे हैरान

Tik Tok Star 5ed652e04c3bb Youtubeऔर Instagram पर छाई भाई-बहन की जोड़ी, कहानी सुन हो जाएंगे हैरान

आज के इस दौर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जो रोतों रात किसी को भी फेमस कर सकता है। रानू मंडल को कौन नहीं जानता । रेलवे स्टेशन पर गाना गा कर भीख मांगने वाली कब स्टार बन गई पता ही नहीं चला।

इंटरनेट पर छाई भाई – बहन की जोड़ी

आजकल इन दिनों इंटरनेट पर भाई – बहन की जोड़ी चर्चा का विशय बनी हुई है। इनके डांस को यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों भाई बहन मिलकर एक्टिंग और डायलॉग वाले वीडियो भी बनाते हैं। जो खूब वायरल हो रहे हैं, और लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को खूब प्यार मिल रहा है।

Tik TOk 1 5ed655a405555 Youtubeऔर Instagram पर छाई भाई-बहन की जोड़ी, कहानी सुन हो जाएंगे हैरान
झारखंड के रहने वाले हैं दोनों भाई- बहन

दोनों भाई – बहन झारखंड के एक छोटे से गांव में रहते हैं। खास बात यह कि सनातन कुमार महतो और उनकी बहन सावित्री कुमारी की यह फेमस जोड़ी झारखंड के धनबाद जिले के एक छोटे से गांव निपनिया गांव से निकली है। गरीब होने के बावजूद इन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आज के जमाने के साथ चलकर सोशल मीडिया पर एक अलग पहचान बनाई है। जिसे लोगों द्वारा खूब पंसद किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर उन्हें बहुत ज्यादा प्यार भी मिल रहा है।

Tik TOk 5ed654756ac5c Youtubeऔर Instagram पर छाई भाई-बहन की जोड़ी, कहानी सुन हो जाएंगे हैरान
वीडियो पर आते हैं मिलियन व्यूज

दोनों भाई- बहन जब भी कोई वीडियो यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम पर डालते है तो उस पर मिलियन व्यूज आते हैं । वीडियो वायरल होने के बाद इनकी वीडियो को कई स्टार ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

 

Related posts

सचिव हसमुख अधिया ने जताई पेट्रोल डीजल के दाम कम होने की उम्मीद

Rani Naqvi

यूपी: चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी को झटका, एमएलसी शतरुद्र प्रकाश बीजेपी में शामिल

Saurabh

पीएम मोदी बोले- वाराणसी में हर तरह का बदलाव हुआ, लोकल को ग्लोबल बनाया

Saurabh