featured मनोरंजन

कंगना रनोट पर FIR दर्ज: धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला हुआ दर्ज

kangna ranout

कंगना रनोट आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में आती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर वह विवादों में घिर गई है।

यह भी पढ़े

टीम इंडिया को लगा झटका, चोट के कारण टेस्ट मैच से बाहर हुए केएल राहुल

 

मुंबई पुलिस ने कंगना पर FIR की दर्ज

मुंबई पुलिस ने कंगना रनोट पर FIR दर्ज की है। मोदी सरकार के कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद कंगना ने किसान आंदोलन की तुलना खालिस्तानी आंदोलन से की थी।

FIR  में एक्ट्रेस पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से संबंधित आईपीसी की धारा 295 A के तहत मामला दर्ज किया गया है।

kangna ranaut panga कंगना रनोट पर FIR दर्ज: धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला हुआ दर्ज

 

श्री गुरु सिंह सभा ने भी की थी शिकायत

हालांकि एक दिन पहले उनके खिलाफ भोईवाडा पुलिस स्टेशन दादर में एक शिकायत दर्ज की गई। जिसमें IPC के सेक्शन 153, 153A,153, 504, 505, 505(2) और IT एक्ट 2000 की धारा 79 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में श्री गुरु सिंह सभा मुंबई ने शिकायत दर्ज कराई। कंगना के अलावा इसमें अतुल मिश्रा को भी आरोपी बनाया गया है।

kangna24 1595427682 कंगना रनोट पर FIR दर्ज: धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला हुआ दर्ज

कंगना ने सरकार पर कसा तंज

तीनों कृषि कानून वापस लेने के सरकार के फैसले से एक्ट्रेस कंगना निराश हैं। उन्होंने अपने विचार सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए थे। कंगना ने लिखा था कि यह बेहद शर्मनाक और अनुचित है। कंगना ने लिखा-‘दुखद, शर्मनाक, बिल्कुल अनुचित। अगर संसद में चुनी हुई सरकार की जगह सड़कों पर लोगों ने कानून बनाना शुरू कर दिया तो यह भी एक जिहादी राष्ट्र है। उन सभी को बधाई जो इसे इस तरह चाहते थे।’

kangna कंगना रनोट पर FIR दर्ज: धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला हुआ दर्ज

Related posts

कांग्रेस के जिला प्रभारी मीणा ने आज की पदाधिकारियों से मुलाकात, जानें किस दिन होंगे धौलपुर स्थानीय निकाय के चुनाव

Trinath Mishra

Coronavirus Cases in India: देश में मिले 1259 नए कोरोना केस, 35 लोगों की मौत

Rahul

आज से गोवा में शुरू होगा भारत का 52वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, 95 देशों की 624 फिल्मों को मिली एंट्री

Rani Naqvi