पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर नगर में एक आइसक्रीम के मालिक के 25 वर्षिय बेटे अभीषेक को मारकर उसके शव को बदमाशों ने सिकंदरपुर के श्मशान घाट गांधी पुस्तकालय के नजदीक एक पेड़ पर लटका दिया। अभिषेक इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका था। अभिषेक के पिता रंगबिहारी ने कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
हालांकि हत्या के कारण का पता नही चल सका है। और पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है। पुलिस ने बताया की अभिषेक मंगलवार की शाम को वह घर से घुमने के लिए निकला लेकिन वापस वह रात तक नहीं लौटा और परिजनों ने उसे ढूढ़ना शुरु कर दिया अगले ही दिन बुधवार सुबह सात बजे सिकंदरपुर गांधी पुस्तकालय के पास एक पेड़ पर अभिषेक का शव लटकता हुआ मिला जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दिया। जिसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना अभिषेक के परिवार वालों को दी।
हालांकि परिवार वालों के अनुसार अभिषेक अपने मां बाप का अकेला लड़का था, अभिषेक का व्यवहार काफी मिलनसार था जिसके कारण उसका कभी किसी के साथ लड़ाई नहीं हुई । इंजीनियरींग करने के एक साल बाद से ही वह घर पर ही रह रहा था। आज से 10 साल पहले भी अभिषेक की एक बहन की भी मृत्यु हो चुकी है जिसके बाद अभिषेक घर का अकेला चिराग था जो की आज वह हम लोगों को भी छोड़ कर चला गया जिससे मां बाप काफी सद्दमें मे है। पिता के अनुसार उनका भी किसी के साथ कोई झगड़ा या रंजिस नहीं था, लेकिन कुछ अज्ञात लोगों ने उनके बच्चे को मार डाला जिसकी उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।