featured देश

केरल की घटना के बाद हाथी के बच्चे ने जीता इंसानों का दिल

karal केरल की घटना के बाद हाथी के बच्चे ने जीता इंसानों का दिल

इस वक्त दुनिया का जैसे सार ही बदल गया हो। जानवर इंसानों की काम  कर रहे हैं और इंसान इस वक्त जानवर बने हुए हैं।

केरल। इस वक्त दुनिया का जैसे सार ही बदल गया हो। जानवर इंसानों की काम  कर रहे हैं और इंसान इस वक्त जानवर बने हुए हैं। याद दिला दें कि कुछ दिन पहले केरल में एक प्रेगनेंट हथनी के साथ इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई थी। जिसमें कुछ लोगों ने भूखी हथनी को अनानास में बम रखकर खिला था। जिससे हथनी की मौत हो गई थी। जब ये घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों ने इस घटना की निंदा की और आरोपियों को पकड़कर सजा देने की मांग की।

बता दें कि इसके बाद एक और घटना तेजी से सोशल मीडिय पर वायरल हो रही है। जिसमें एक आदमी नदी में तैर रहा था लेकिन हथनी के बच्चे को लगा कि वो डूब रहा है तो वो फौरन ही नदी में कूद गया और उस तैरते हुए आदमी को किनारे तक ले आया। दोनों घटनाएं जानवरों से जुड़ी हैं जिसमें इंसानों ने जानवर का किरदार निभाया और दूसरी घटना में जानवर ने इंसान का।

 

जहां केरल में हुई घटना ने लोगों के दिल को दहला दिया वहीं इस वीडियों ने लोगों के दिल को जीत लिया। वीडियो शेयर कर बताया जा रहा है कि हाथी इंसानों से कितना प्यार करते हैं। लेकिन आज के इंसान शायद जानवरों के भी प्यार के लायक नहीं रहे। इस वीडियों को लोग अपने अकाउंट पर जम कर शेयर कर रहे हैं और इंसानों और जानवरों के बीच आज के फर्क को दिखा रहे हैं।

https://www.bharatkhabar.com/nisarga-cyclone-in-mumbai-caused-massive-destruction/

वहीं नेचर एंड एनिमल नाम के ट्विटर पेज ने इस वीडियो को शेयर किया है, साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘हाथी के बच्चे को लगा कि शख्स नदी में डूब रहा है। वो उसको बचाने के लिए नदी में कूद गया। हम वास्तव में उनके लायक नहीं हैं। 3 जून को इस वीडियो को फिर शेयर किया गया, जिसके अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। साथ ही 3 हजार से ज्यादा लाइक्स और हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं।

Related posts

मिजोरम में हर घर पहुंचेगी बिजलीः पीएम मोदी

Vijay Shrer

सावन शुरू होने से पहले जानें भगवान शिव के सबसे प्राचीन मंदिर के अनोखे रहस्य..

Mamta Gautam

अच्छी सेहत चाहिए तो रोज पीए एक कप ब्लैक कॉफी, मिलेंगे कई फायदे

Rahul