featured देश

इंसानों ने जो प्रेग्नेंट हथिनी के साथ किया उसे जानकर आपको अपने इंसान होने पर शर्म आएगी..

hatni 1 इंसानों ने जो प्रेग्नेंट हथिनी के साथ किया उसे जानकर आपको अपने इंसान होने पर शर्म आएगी..

इंसानियत को शर्मसारलकर देने वाली आपने कईआ सारी घटनाएं देखीं होगीं लेकिन जो घटना आज हम आपको बताने जा रहे हैं। उसे जानकर आपको अपने इंसाम होने पर शर्म आ जाएगी। और आपका मन अंदर ही रह उठेगा काश हम भी जानवर होते कम से कम इस गुनाह का हिस्सा तो न होते।केरल राज्य से एक दिल को चीरने वाली घटना सामने आयी है। जिसने इंसान के इंसान होने पर सावल खड़े कर दिए हैं। करेल में कुछ लोगों ने एक प्रेग्नेंट हथिनी को खाने के नाम बम खिला दिए। जिसके बाद उसने तड़प-तड़प के दम तोड़ दिया।बात पिछले हफ्ते की है। हथनी पेट में एक नन्हीं जान पल रही थी। ऐसे में खाने की तलाश में वो मल्लापुरम जिले में शहर की ओर आ गई। इस बेजुबान जानवर को जिसने जो खाने को दिया, उसने खुशी खुशी स्वीकार कर लिया। मगर उसे नहीं पता था कि उसके साथ कितना बड़ा धोखा होने जा रहा है।

cerela 1 इंसानों ने जो प्रेग्नेंट हथिनी के साथ किया उसे जानकर आपको अपने इंसान होने पर शर्म आएगी..
इनमें से कुछ इंसानों ने फलों के भीतर छिपाकर उसे पटाखे खिला दिए। उस बेचारी ने जैसे ही उसे खाने की कोशिश की, उसके मुंह के भीतर धमाका हो गया। वो बेतहाशा दर्द से कराहती हुई इधर-उधर भागने लगी। धमाके की वजह से मुंह के भीतर बहुत ज्यादा चोटें आई थीं। वो बेचारी कराहती हुई जंगल की ओर भागी।

जब दर्द सहा नहीं गया तो एक नदी में अपनी सूंड को डालकर कुछ आराम दिलाने की कोशिश की, लेकिन….। वन विभाग के कर्मी भी उसे बचाने के लिए पहुंचे। मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 27 मई की शाम को उस हथिनी ने पानी में खड़े खड़े ही अपने जान दे दी।

इस घटना से बहुत ज्यादा दुखी वन अधिकारी मोहन कृष्णन ने पूरी दास्तां को साझा किया। उन्होंने लिखा, उसने सभी पर विश्वास किया। जब उसने अनानास खाया तो उसे नहीं पता था कि इसमें पटाखे हैं। उसका मुंह और जीभ बहुत ही बुरी तरह से चोटिल हो गई थी। भीषण दर्द में भी उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।

https://www.bharatkhabar.com/government-opens-commercial-routes-for-2-june-roti/
एक जानवर के साथ इंसानों को ये बर्ताव वाकई में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला है। प्रेग्नेंट हथिनी की मौत के बाद हथनी को जंग में दफना दिया गया है। लेकिन जो उसके साथ हुआ है। उसने लोगों को हिला कर रख दिया है। जिसके बाद लोग सोचने पर मजबूर हो गये हैं कि, क्या इंसान का ये भी रूप है।

Related posts

यूपी सरकार का प्‍लान, निजी क्षेत्रों में भी मिलें अधिक से अधिक रोजगार

Shailendra Singh

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

Rahul

14 मार्च 2022 का राशिफल: इन राशियों को होगी आज आर्थिक हानि, जानें आज का राशिफल

Neetu Rajbhar