featured यूपी

लखनऊः मासूम से महिला ने की अश्लीलता, फिर जा पहुंची दर्ज कराने FIR, IG  ने ऐसे किया गिरफ्तार

लखनऊः मासूम से महिला ने की अश्लीलता, फिर जा पहुंची दर्ज कराने FIR, IG  ने ऐसे किया गिरफ्तार

लखनऊः मलिहाबाद के एक गांव में आठ साल के मासूम के साथ अश्लील हरकतें करने वाली महिला को आईजी लक्ष्मी सिंह ने अपने कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को ये महिला बच्चे के खिलाफ FIR दर्ज कराने की गुहार लेकर आईजी के सामने पेश हुई थी।

वहीं, आईजी को महिला के आरोपों पर संदेह हुआ तो उन्होंने महिलाबाद इंस्पेक्टर से इस बाबत जानकारी ली तो मालूम हुआ कि महिला के खिलाफ पहले से ही पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हो चुका है और उसकी तलाश की जा रही है।

महिला की बातों पर आईजी को हुआ शक

दरअसल, मंगलवार को महिलाबाद की रहने वाली नेहा कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र लेकर आईजी के कार्यालय में बीते मंगलवार को पहुंची थी। इस दौरान आईजी लक्ष्मी सिंह ने नेहा की पूरी बात सुनी। आईजी को नेहा की बातों में वास्तविकता नहीं लगी। इस दौरान आईजी द्वारा पूछे गए कई सवालों का जवाब भी नेहा ने संतोषजनक नहीं दिया।

मलिहाबाद इंस्पेक्टर ने बताई सच्चाई

जिसके बाद आईजी ने मलिहाबाद के इंस्पेक्टर को फोन मिलाया और नेहा के सामने ही बात करते हुए कहा कि नेहा के बारे में पूछा। इंस्पेक्टर ने बताया कि नेहा ने गांव के एक आठ साल के बच्चे के साथ अश्लील हरकत की थी। इस दौरान बच्चे के नाजुक अंग पर चोट भी आई थी। बच्चे के घर पहुंचने पर उसकी हालत बिगड़ गई। वह तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहा। सात अगस्त को बच्चे के पिता ने नेहा के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।

झूठ बोलने से नाराज हुईं आईजी

नेहा की सच्चाई सामने आने पर नाराज हुई आईजी लक्ष्मी सिंह ने कड़ी फटकार लगाते हुए गिरफ्तार करने का आदेश दिया। आईजी ने झूठ बोलकर फर्जी तरीके से पीड़ित परिवार को फंसाने की साजिश में नेहा को गिरफ्तार करवाया। आईजी ने तुरंत महिला पुलिसकर्मियों को बुलाकर नेहा को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

मलिहाबाद इंस्पेक्टर नित्यानंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नेहा को कार्यालय से लाकर कोर्ट में पेश किया गया है। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया जायेगा।

Related posts

करंसी बैन के मुद्दे को लेकर राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित

shipra saxena

मायावती ने बीजेपी पर साधा निशाना,मोदी के भाषण को मायावती ने बताया चुनावी जुगाड़

rituraj

जानें इस बार दिवाली मनाने कहां जाएंगे PM मोदी, हर साल की तरह जवानों के साथ ही करेंगे सेलिब्रेट

Hemant Jaiman