लखनऊः आज पूरे देश में बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है। सुबह से ही मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज अदा की गई। इस दौरान लोग कोरोना के नियमों का पालन करते हुए दिखे। देश के अलग-अलग शहरों से आई तस्वीरें इस बात का गवाह हैं।
उत्तर प्रदेश: ईद उल-अज़हा के मौके पर लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नोएडा सेक्टर-8 की जामा मस्जिद में नमाज़ अदा की। #EidAlAdha pic.twitter.com/aV7pcbZd7B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2021
इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करते हुए देशवासियों को बकरीद की बधाई दी।
Eid Mubarak!
Best wishes on Eid-ul-Adha. May this day further the spirit of collective empathy, harmony and inclusivity in the service of greater good.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 21, 2021
वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी तीन अलग-अलग भाषाओं में ट्वीट करते हुए देशवासियों को बकरीद की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा- सभी देशवासियों को ईद मुबारक! ईद-उज़-ज़ुहा प्रेम, त्याग और बलिदान की भावना के प्रति आदर व्यक्त करने और समावेशी समाज में एकता और भाईचारे के लिए मिलकर कार्य करने का त्योहार है। आइए, हम कोविड-19 से बचाव के उपाय अपनाते हुए समाज के हर वर्ग की खुशहाली के लिए काम करने का संकल्प लें।
सभी देशवासियों को ईद मुबारक! ईद-उज़-ज़ुहा प्रेम, त्याग और बलिदान की भावना के प्रति आदर व्यक्त करने और समावेशी समाज में एकता और भाईचारे के लिए मिलकर कार्य करने का त्योहार है। आइए, हम कोविड-19 से बचाव के उपाय अपनाते हुए समाज के हर वर्ग की खुशहाली के लिए काम करने का संकल्प लें।
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 21, 2021
Eid Mubarak to all fellow citizens. Eid-uz-Zuha is a festival to express regard for the spirit of love and sacrifice, and to work together for unity and fraternity in an inclusive society. Let us resolve to follow COVID-19 guidelines and work for happiness of all.
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 21, 2021
تمام ہم وطنوں کو عید مبارک۔ عید الاضحیٰ محبت، ایثار اور قربانی کے جذبے کا اظہار کرنے اور ایک شمولیتی معاشرہ میں اتحاد اور اخوت کے لئے کام کرنے کا تہوار ہے۔ آئیے، ہم کووڈ۔19سے متعلق رہنما خطوط پر عمل کرتے ہوئے معاشرے کے ہر ایک طبقے کی خوشحالی کے لئے کام کریں۔
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 21, 2021
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी बकरीद की शुभकामनाएं दीं।
समस्त देशवासियों को “ईद-उल-अज़हा” की मुबारकबाद!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 21, 2021