लाइफस्टाइल हेल्थ

पिगमेंटेशन से पाए घरेलू चीजों के जरिए छुटकारा

पिगमेंटेशन से पाए घरेलू चीजों के जरिए छुटकारा

नई दिल्ली। आज के समय में पिगमेंटेशन एक ऐसी समस्‍या है जिसे हर कोई परेशान है। आज की लाइफस्टाइल में पिंगमेंटेशन की समस्या से सभी परेशान है। । हमारी अस्वस्थ जीवन शैली, उम्र, प्रदूषण आदि के कारण त्वचा की रंगत असमान हो जाती है। चेहरे पर पैचेज पड़ जाते हैं। त्वचा पर दाग धब्बों की समस्या हो जाती है। जिसके कारण त्वचा कभी कभी काफी बुरी लगने लगती है।

पिगमेंटेशन से पाए घरेलू चीजों के जरिए छुटकारा

अगर आप भी पिगमेंटेशन की समस्या से जूंझ रहें हैं और आपको इसका सहीं इलाज नहीं मिल पा रहा है तो आज हम आपके लिए लेकर आए है ऐसे उपायें जिसके जरिए आप अपनी पिगमेंटेशन की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। सूर्य के संपर्क में अधिक समय तक रहने से पिगमेंटेशन की समस्या होती है। सूर्य की अल्ट्रा वॉयलेट किरणें आपकी त्वचा को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती हैं। आपके जींस और हार्मोन्स में होने वाले परिवर्तन के कारण भी शरीर के विभिन्न भागों पर गहरे धब्बे आ जाते हैं। पिंगमेंटेशन को आप अपनी घरेलू चीजों के जरिए भी सहीं कर सकते हैं।

नींबू

नींबू पिगमेंटेशन के लिए काफी फायदेमंद होता है। जो दाग हटाने के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें सिट्रिक एसिड पाया जाता है और यही कारण है कि यह एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। आप प्रभावित जगह पर कॉटन बॉल की सहायता से नीबू का रस लगायें और उसे 10-15 मिनिट ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद पानी से धो लें।

आलू

आलू पिगमेंटेशन के लिए काफी अच्छा उपचार है। कई सालों से इसका प्रयोग किया जा रहा है। आलू में उपस्थित काटेचोलेस एंजाइम गहरे धब्बों को हल्का करता है। आलू को कद्दूकस करके फिर निचोड़ कर उसका जूस निकालें। आलू के इस जूस में थोडा नीबू का रस मिलाएं और गहरे धब्बों वाली जगह पर लगायें। इसे 30 मिनिट तक लगा रहने दें और फिर धो डालें।

हल्दी

अगर आप हल्दी को नींबू के रस में मिलाकर लगाएं तो ये आपके चेहरें के लिए काफी अच्छा साबित होता है। इसे लगभग 15-20 मिनिट तक लगा रहने दें और बाद में पानी से धो डालें। त्वचा से संबंधित समस्याओं के उपचार में हल्दी बहुत उपयोगी है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं।

पपीता

अगर आप नियमित रुप से पपीते का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपके चेहरें के दाग धब्बों को कम कर देती है और त्वचा भी एक समान दिखने लगती है। पपीते में इसमें पेपिन नामक एंजाइम पाया जाता है जो त्वचा के एक्फोलियेशन में सहायक होता है। इससे त्वचा की पिगमेंटेड सतह निकल जाती है और ताज़ी और साफ़ त्वचा बाहर आती है।

एप्पल साइड विनेगर

त्वचा को साफ करने में एप्पल साइड विनेगर का काफी अहम रोल है। त्वचा का रंग निखारने और पिगमेंटेशन को कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर बहुत अच्छा है। यह अपने एस्ट्रिजेंट गुणों के लिए जाना जाता है और यह त्वचा के प्राकृतिक रंग को बनाये रखने में बहुत उपयोगी है। एप्पल साइडर और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर प्रभावित स्थान को धोएं। इसे 2-3 मिनिट तक रखें और फिर गुनगुने पानी से धो डालें। विकल्प के तौर पर आप 2 टेबलस्पून एप्पल साइडर विनेगर, 1 टेबलस्पून शहद और एक गिलास गर्म पानी मिलाकर सुबह और रात में कुछ सप्ताह तक पीयें।

एलोवेरा

एलोवेरा चेहरें की सभी परेशानी के लिए काफी अच्छा माना जाता है। एलोवेरा पिनमेंटेशन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। एलोवेरा मृत त्वचा कोशिकाओं को निकालता है और नई कोशिकाओं का विकास करता है और इस प्रकार यह त्वचा को पुनर्जीवित करने में सहायक होता है। आपको सिर्फ इतना करना है कि रात को सोने से पहले एलोवेरा जैल लगायें।

लाल प्याज

प्याज का रस अगर आप अपने चेहरे पर लगाते हैं तो ये काफी अच्छा साबित होता है। प्याज के रस में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी पाया जाता है और इसे सीधे त्वचा पर लगाया जा सकता है। इसे 10 मिनिट तक लगाकर रखें और फिर पानी से धो डालें तथा साफ़ और उजली त्वचा पायें।

बादाम

बादाम में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो दाग धब्बों के तेजी से हटाता है। 5 बादामों को रात भर पानी में भिगो कर और सुबह उन्हें पीसकर पेस्ट बनाकर चेहेर पर लगाए। इसमें अगर चाहें तो शहद या नीबू का रस मिला सकते हैं। इसे प्रभावित जगह पर लगायें और रात भर इसे लगा रहने दें।
अगर आपको भी पिगमेंटेशन की समस्या है तो आप भी इन चीजों को ट्राई करके अपनी पिगमेंटेशन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Related posts

मोनी रॉय का खूबसूरत साड़ी लुक सोशल मीडिया पर खूब हो रहा है वायरल

mohini kushwaha

इन घरेलू उपायों से जल्द मिल जाएगा डैंड्रफ से छुटकारा

Vijay Shrer

जो बाइडन ने लगवाया कोरोना का पहला टीका, जानें ट्वीट कर अमेरिका की जनता को क्या संदेश दिया

Aman Sharma