featured देश धर्म

30 नवंबर को लगने वाला है 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए आपकी राशि पर पड़ेगा कितना और कैसा असर

lunar eclipse 30 नवंबर को लगने वाला है 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए आपकी राशि पर पड़ेगा कितना और कैसा असर

खगोल विज्ञान में चन्द्रमा ग्रह नहीं है, लेकिन वैदिक ज्योतिष में इसे ग्रह का दर्जा दिया गया है, और नौ ग्रहों में यह एक महत्वपूर्ण ग्रह है| चन्द्रमा कर्क राशि का स्वामी है| चन्द्र ग्रहण की बात करे तो साल 2020 में 4 ग्रहण पड़ रहे हैं जिनमे आखिरी ग्रहण 30 नवम्बर 2020 को पड़ने जा रहा है|

चन्द्र ग्रहण का प्रभाव :-
चन्द्र ग्रह को मन-मस्तिष्क, माता एवं द्रव्य पदार्थ का कारक माना जाता है चन्द्र ग्रहण का मानव जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है|ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान अत्यधिक पीड़ा से गुजरना पड़ता है इस वजह से वह अशुभ फल देता है| इस चंद्रग्रहण का वृषभ राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा इस दौरान स्वास्थ्य और धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है| 30 नवंबर को उपचाया चंद्रग्रहण होगा जिसके कारण इसमें सूतक काल नहीं लगेगा और ना ही किसी की राशि पर कोई प्रभाव पड़ेगा| ज्योतिषी के अनुसार साल 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण का असर भारत पर कम पड़ेगा इस दिन चंद्रग्रहण वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में लगेगा|

30 नवंबर को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण का समय:-
यह इस साल यानी 2020 का चौथा व आखिरी चंद्रग्रहण होगा जो 30 नवंबर 2020 सोमवार को लगेगा यह चंद्र ग्रहण 13:04 से 17:22 तक दिखाई देगा| हिंदू पंचांग के अनुसार यह चंद्रग्रहण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में होगा, इसीलिए वृषभ राशि के जातकों को इस समय कुछ परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है|

30 नवंबर 2020 के चंद्र ग्रहण का सूतक काल:-
ज्योतिषियों के अनुसार चंद्र ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा यह उपच्छाया चंद्रग्रहण है इसीलिए तो सुतक काल नहीं माना जाएगा वैसे इस दौरान शुभ कार्य नहीं होंगे और पूजा-पाठ भी नहीं होंगे|

चंद्रग्रहण की तिथि और समय:-
 यह उपच्छाया चंद्रग्रहण है |
 ग्रहण का प्रारम्भ:- 30 नवंबर 2020 की दोपहर 1:04 बजे.
 ग्रहण का मध्यकाल:- 30 नवंबर 2020 की दोपहर 3:13 बजे.
 ग्रहण समाप्त:- 30 नवंबर 2020 की शाम 5:22 बजे
 चंद्रग्रहण एशिया ऑस्ट्रेलिया प्रशांत महासागर और अमेरिका के कुछ हिस्सों दिखेगा |
 वहीं दिन होने के कारण भारत में इसे देखना संभव नहीं हो पाएगा |

सोमवार को चंद्रग्रहण:-
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार सोमवार को चंद्रग्रहण सदैव ही काफी चीजों में बेहद भयानक माना जाता है इसका कारण यह है कि सोम का अर्थ चंद्र माना जाता है वहीं चंद्र के ही दिन उस पर ग्रहण लगना काफी परेशानियों का कारण बनता है ज्योतिष में जहां चंद्र को मन का कारक माना गया है वहीं इस दिन यानी सोमवार जिस पर चंद्र का अधिपत्य माना जाता है कि कारक स्वयं महादेव हैं ऐसे में सोमवार के दिन का ग्रहण मानव मन को बुरी तरह से विचलित करने का काम भी करता है ऐसे में मन के विचारों के चलते यह समय काफी ज्यादा दिक्कत वाल रहने की संभावना भरा रहता है वहीं ज्योतिष के जानकारों के अनुसार चंद्र के दिन यानी सोमवार को ही चंद्र का ग्रास बन ना किसी भी स्थिति में उचित नहीं माना जा सकता|

ग्रहण का राशियो पर असर
मेष :- मेष राशि वाले वाणी पर अंकुश रखें अन्यथा स्वास्थ्य धन व परिवार संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है यदि थोड़ा संभल कर चलते हैं तो धन संबंधी नहीं योजना में सफलता प्राप्त होगी आयोजनों में रुकावट आने की संभावना है यात्रा यदि डाल सके तो आपके लिए अच्छा है

वृष :- वृष राशि वालों को मित्रों के द्वारा साझेदारी में कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे विचार कर निर्णय लें, मूल्यवान वस्तु को संभाल कर रखें| गृह क्लेश की संभावना, सचेत रहने की आवश्यकता है| यात्रा, विवाद व स्वास्थ्य संबंधित विषयों पर सावधानी बरते |

मिथुन :- मिथुन राशि वाले जातकों को मेहनत के पश्चात सफलता मिलेगी संयम बरतें | अधिकारी वर्ग से कष्ट, अनैतिक संबंधों के कारण विवाद में घिर सकते है | शुभ कार्य, आयोजन में समय परिवर्तन | संतान पक्ष, कुटुम्ब व वाणी को लेकर संयम रखे, प्रसन्नता वाले समाचार की प्राप्ति संभव |

कर्क :- कर्क राशि वाले विद्यार्थियों के लिए विषय परिवर्तन का समय है सोच समझ कर निर्णय ले | व्यापारी वर्ग के व्यापार को अपने शुभचिंतको के कारण क्षति पहुँच सकती है, व्यक्तिगत व पैत्रिक कार्य में लम्बी यात्रा के योग | इस राशि वाले जातको की माता को अग्नि व लोहे से सावधान रहने की आवश्यकता है |

सिंह :- सिंह राशि वालो की माता को स्वास्थ्य की दृष्टि से सचेत रहने की आवश्यकता, पूर्व नियोजित आयोजनों में बाधा आने के कारण योजनाओ में परिवर्तन संभव | स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें | धार्मिक कार्यों में रुकावट, भावनाओं में आ कर कोई भी कार्य ना करें | रुके हुए कार्यों में घर के बड़ो के सहयोग से सफलता मिलेगी |

कन्या :- कन्या राशि वालों के सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी और बाहरी क्षेत्रों से लाभ मिलेगा, सरकारी व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त करेंगे | जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी, साझेदारी के कार्यों में सोच समझ कर हाथ डालें | संचित पूंजी में हानि हो सकती है | विरोधी सक्रीय होंगे सचेत रहे |

तुला :– तुला राशि वाले नौकरी से जुड़े व्यक्ति आवेश में आकर निर्णय लेने से बचें, नेत्र सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है | कारोबारी वर्ग को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे संयम से निर्णय लें | घर के बड़े बुज़ुर्ग यात्रा करने से बचें, विवाह योग्य वर्ग के लिए संपर्क स्थापित होंगे |

वृश्चिक :- वृश्चिक राशि वालों के लिए पदोन्नति के योग बनेंगे, स्थान परिवर्तन की संभावनाएं बनेंगी | आर्थिक लेन देन सावधानी से करें, शेयर मार्किट में हाथ ना आजमाएँ | दूसरों से मिलने वाली सुविधाएं लेने से बचें, गर्भवती महिलाऐं आने वाली संतान को लेकर सजग रहें | किसी को सलाह देने से बचें |

धनु :- धनु राशि वालों के सुख सुविधाओं के साधनों पर खर्चे बढ़ेंगे, वाणी पर संयम रखें अन्यथा सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं | ऋण लेने बचें, पुराने सम्बन्ध पुनः स्थापित होंगे | ससुराल पक्ष से प्रतिकूल समाचार मिलेंगे | प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वालों को अधिक मेहनत से सफलता मिलेगी | धार्मिक कार्यों में समय देंगे |

मकर:- मकर राशि वाले अपने वैवाहिक जीवन में तर्क वितर्क से बचें | विरोधी सक्रीय होंगे | पदोन्नति के कार्यों में समय अवधि बढ़ेगी, लोहे व अग्नि से सावधानी बरतें | अध्ययन वर्ग से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा | अपने विचारों को गोपनीय रखें, आरोप प्रत्यारोप होने की सम्भावना है |

कुम्भ :- कुम्भ राशि वाले धन व परिवार सम्बन्धी बनने वाले नए संबंधो में स्वयं पर अंकुश रखें | भूमि अथवा भवन सम्बंधित शुभ समाचार मिलेंगे | विद्युत उपकरणों के प्रति लापरवाही ना बरतें | यात्रा में जल्दबाजी ना करें, किसी बाहरी व्यक्ति के द्वारा आरोपित होने की सम्भावना है |

मीन :- कुम्भ राशि वाले धन व परिवार सम्बन्धी बनने वाले नए संबंधो में स्वयं पर अंकुश रखें | भूमि अथवा भवन सम्बंधित शुभ समाचार मिलेंगे | विद्युत उपकरणों के प्रति लापरवाही ना बरतें | यात्रा में जल्दबाजी ना करें, किसी बाहरी व्यक्ति के द्वारा आरोपित होने की सम्भावना है |

चंद्रग्रहण 2020 के दौरान बढ़ते यह सावधानियां:-
 ग्रहण के दौरान कोई भी नया काम शुरू न करें|
 ग्रहण के शुरू होने से पहले खाने की सामग्री में तुलसी के पत्ते डालें और तुलसी के पेड़ को ग्रहण के दौरान ना छुए
 ग्रहण के दौरान आपको धार्मिक और प्रेरणादायक पुस्तकों को पढ़ना चाहिए इनको पढ़ने से आपके अंदर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी इसके साथ ही मंत्रों के जाप करने से भी ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों से बचा जा सकता है|
 ग्रहण के दौरान खाना ना बनाएं और खाना खाने से भी बचें खाना बनाना और खाना दोनों ही ग्रहण के दौरान अशुभ माना जाता है|
 ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को तेज धारदार औजारों जैसे चाकू, कैंची, छुरी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए इससे शिशु के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है|
 इस समय देवी देवताओं की मूर्ति और तस्वीरों को भी नहीं छूना चाहिए|
 ग्रहण के दौरान दातुन करने वालों को कंघी करने और मल मूत्र का त्याग करने से भी बचना चाहिए|
 ग्रहण की समाप्ति के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए|
 ग्रहण की समाप्ति के बाद यदि आप जरूरतमंदों को जरूरी चीजें दान करते हैं तो इससे आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होती है|

ग्रहण के दौरान जाने वाला मंत्र:-
“ॐ क्षीरपुत्राय विद्महे अमृत तत्वाय धीमहि तन्नो चंद्र: प्रचोदयात”~
चंद्र देव की पूजा करें और ध्यान लगाने की कोशिश करें|

WhatsApp Image 2020 11 28 at 09.38.37 30 नवंबर को लगने वाला है 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए आपकी राशि पर पड़ेगा कितना और कैसा असर

पण्डित अक्षय शर्मा

फोन नं- 97562 15555

Related posts

डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे हनुमा विहारी ने ठोका अर्धशतक, बनाया शानदार रिकॉर्ड

mahesh yadav

योगी बोले: कांवड़ में डीजे पर प्रतिबंध नहीं लेकिन बजेगा केवल धार्मिक गाना

bharatkhabar

गोवा में राज्यसभा सीट के लिए हो रहा मतदान

Srishti vishwakarma